लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः आतंकियों के जखीरे में शामिल स्टील की ऐसी गोलियां, बुलेट प्रूफ बंकर भी नहीं सुरक्षित

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 18, 2018 13:26 IST

आतंकियों के जखीरे में शामिल नई स्टील की गोलियां सुरक्षा बलों के लिए  चिंता का सबब बन गई है।

Open in App

श्रीनगर, 18 जूनः आतंकवादियों ने अपने हथियारों के जखीरे में नई स्टील की गोलियां शामिल कर ली हैं। इसका शुरुआती इस्तेमाल जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कर रहे हैं। बुलेट प्रूफ बंकर को भी भेदने में सक्षम इन गोलियों ने सुरक्षा बलों की चिंता बढ़ा दी है। इन गोलियों में इतनी क्षमता है कि यह सैनिकों को मुहैया कराई गई बुलेट प्रूफ जैकेट को भी भेद सकती है।

यह भी पढ़ेंः- कैप्टन अमरिंदर ने केजरीवाल से पूछा, 'क्या पंजाब को भारत से आजाद कराना चाहते हैं?'

इस तरीके का पहला मामला न्यू इयर की शाम को सामने आया था। जब जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर के लेथपोरा सीआरपीएफ कैम्प पर आत्मघाती हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए थे। इसमें से एक जवान की बुलेट प्रूफ जैकेट को भेदकर गोली छाती में धंस गई थी।

यह भी पढ़ेंः- कूड़ा फेकने पर अनुष्का शर्मा से डांट सुनने वाले शख्स ने अब दिया 'करारा' जवाब!

जांच पड़ताल में पता चला कि जवान की बुलेट प्रूफ जैकेट को भेदने वाली यह गोली आतंकियों ने एसॉल्ट एके राइफल से चलाई थी जिसमें स्टील कोर था। ये गोली सुरक्षा बलों के बंकर भी भेद सकती है। अधिकारियों ने बताया कि आमतौर पर एके राइफल की गोलियों में सीसे का छर्रा होता है जो हल्के स्टील से ढका होता है और बुलेट प्रूफ ढाल को नहीं छेद सकता लेकिन 31 दिसंबर, 2017 की मुठभेड़ के बाद ये बदल गया है।  कश्मीर घाटी में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि यह बात सामने आने के बाद रक्षात्मक कदम उठाए गए हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल