लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः कुलगाम मुठभेड़ में खूंखार आतंकवादी जीनत उल-इस्लाम ढेर, IED बनाने में था माहिर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 13, 2019 08:49 IST

कुलगाम में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हासिल हुई। मुठभेड़ में खूंखार आतंकवादी जीनत उल-इस्लाम ढेर

Open in App

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शनिवार को सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की। घाटी में पाकिस्तान समर्थित आतंक का बड़ा चेहरा और खूंखार खूंखार आतंकवादी जीनत उल-इस्लाम को उसके साथी के साथ मार गिराया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कटपोरा इलाके में कल शाम सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

सुरक्षा बलों ने दिया सरेंडर का मौका

तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी के परिजनों को बुलाकर सरेंडर करने की कवायद भी की गई थी। लेकिन कोई आतंकियों की तरफ से गोली-बारी होती रही जिसके बाद मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारी ने बताया कि मौके से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुए हैं।

IED बनाने में माहिर था जीनत

मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान खूंखार आतंकवादी जीनत उल-इस्लाम के तौर पर हुई है जो अल-बद्र आतंकवादी समूह से जुड़ा था। माना जाता है कि वो पाक समर्थित आतंक का बड़ा चेहरा था और IED बनाने में माहिर था। दूसरे आतंकवादी की शिनाख्त शकील अहमद डार के रूप में की गई है। अधिकारी ने बताया कि जीनत को आईडी का विशेषज्ञ माना जाता था और वह इससे पहले हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़ा था।

जवान ने की आत्‍महत्‍या

कश्मीर के कुलगाम जिले में ही सेना के एक जवान ने अपने शिविर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय राइफल्स शिविर में वायरलेस ऑपरेटर पद पर तैनात अभिषेक रॉय कुमार ने शुक्रवार शाम अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने कहा, "जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आत्महत्या के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।"

समाचार एजेंसी पाटीआई-भाषा  और एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकुलगाम मुठभेड़आतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार