लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया, गोला-बारूद बरामद

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 12, 2019 20:36 IST

पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में ढेर हुए आतंकियों की पहचान जाविद अहमद भट और आदिल बशीर वानी के रूप में हुई है। दोनों कुलगाम के रहने वाले थे।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के शोपियां में हिंद सीता पोरा इलाके में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया।दोनों आतंकवादी कई आतंकी गतिविधियों में लिप्त थे और कुलगाम से युवाओं को लश्कर में भर्ती कराने के लिए भी जिम्मेदार थे।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने आतंकियों को रविवार (12 मई) की सुबह हिंद सीता पोरा इलाके में ढेर किया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकवादी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से थे।  

पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में ढेर हुए आतंकियों की पहचान जाविद अहमद भट और आदिल बशीर वानी के रूप में हुई है। दोनों कुलगाम के रहने वाले थे। 

पुलिस के मुताबिक दोनों आतंकी वांटेड चल रहे थे। दोनों कई सुरक्षा ठिकानों पर हमले करने और नागरिकों को नुकसान पहुंचाने समेत कई अपराधों में लिप्त थे। 

पुलिस के मुताबिक मारे गए आतंकियों के अपराध का इतिहास लंबा है। उनके खिलाफ आतंकी गतिविधियों के कई मामले चल रहे थे। 

पुलिस के मुताबिक, ''आतंकी अपराधों में रिकॉर्ड का उनका इतिहास लंबा था और इलाके में आतंकी हमलों को अंजाम देने के अपराधों में मुकदमों की एक फेहरिस्त उनके खिलाफ चल रही थी। वे पास के कुलगाम इलाके से युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती कराने के लिए भी जिम्मेदार थे।'' 

पुलिस के मुताबिक हिंद सीता पोरा इलाके में जहां मुठभेड़ हुई, वहां से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। लोगों को आगाह किया गया है कि वे मुठभेड़ वाली जगह पर तब तक न जाएं जब तक कि यह सुनिश्चित नहीं हो जाता है कि वहां कोई विस्फोटक नहीं है और इलाका पूरी तरह से सुरक्षित है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादीटेरर फंडिंगआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज