लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः स्वतंत्रता दिवस पर कुछ प्रतिबंधों में ढील, परीक्षा प्रवेश पत्र को आवाजाही के लिये कर सकेंगे इस्तेमाल

By भाषा | Updated: August 15, 2019 05:44 IST

यूपीएससी की ओर से रविवार को होने वाली अखिल भारतीय सीएपीएफ परीक्षा के लिए जारी प्रवेश पत्र का उपयोग उम्मीदवार कश्मीर में अपने परीक्षा स्थल तक पहुंचने के लिए "आवाजाही पास" के रूप में कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकंसल ने कहा कि कई बार तर्कसंगत ढंग से रोक लगाना आवश्यक हो जाता है।केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा 18 अगस्त को श्रीनगर सहित देश के 41 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

नयी दिल्ली, 15 अगस्तः स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कश्मीर घाटी में कुछ प्रतिबंधों में ढील दी जायेगी। हालांकि सामान्य तौर पर आकलन किया गया है कि हालात शांतिपूर्ण बने हुये हैं। यूपीएससी की ओर से रविवार को होने वाली अखिल भारतीय सीएपीएफ परीक्षा के लिए जारी प्रवेश पत्र का उपयोग उम्मीदवार कश्मीर में अपने परीक्षा स्थल तक पहुंचने के लिए "आवाजाही पास" के रूप में कर सकेंगे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

जम्मू कश्मीर के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने बुधवार को कहा, ‘‘किसी अप्रिय घटना को लेकर कोई खास सूचना नहीं है। सभी नागरिक आपूर्तियां सामान्य बनी हुई हैं।’’ कंसल ने कहा कि कई बार तर्कसंगत ढंग से रोक लगाना आवश्यक हो जाता है।

एडमिट कार्ड बनेगा आवाजाही पास

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा 18 अगस्त को श्रीनगर सहित देश के 41 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "18 अगस्त, 2019 को सीएपीएफ (सहायक कमांडेंट) परीक्षाओं के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र को परीक्षा स्थल पर पहुंचने के लिये आवाजाही पास के रूप में माना जाएगा।"

बयान के अनुसार, "वे उम्मीदवार जो अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पाए हैं, उन्हें परीक्षा में बैठने के लिए वैध पहचान पत्रों के साथ परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना होगा।"

टॅग्स :जम्मू कश्मीरस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला