लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: ‘दरबार मूव’ के बाद अब फाइलों का भी ‘मूव’ बंद, ई आफिस व्यवस्था पर सख्त हुई सरकार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 4, 2022 13:03 IST

सरकार ई आफिस व्यवस्था के लिए सभी विभागों को वीपीएन कनेक्शन और ई मेल आईडी भी दिलाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देई आफिस व्यवस्था के तहत सरकार पेपरलेस कामकाज चाहती है।इसके लिए सरकार ने पहले 30 सितंबर 2021 की डेडलाइन दी थी।ई आफिस व्यवस्था चालु नहीं होने पर अंतिम डेडलाइन 7 मार्च 2021 दी गई थी।

जम्मू: पिछले साल जम्मू कश्मीर में 157 साल पुरानी ‘दरबार मूव’ प्रथा को दफन कर दिए जाने के उपरांत अब प्रदेश में सभी प्रकार की फाइलों के मूव पर भी प्रतिबंध लागू किया जाने लगा है। इसकी शुरुआत नागरिक सचिवालय से हुई है जहां 7 मार्च की डेडलाइन निर्धारित करते हुए किसी भी प्रकार की फाइल या डाक को स्वीकार करने की प्रथा को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

ई आफिस व्यवस्था के तहत सरकार चाहती है पेपरलेस कामकाज

दरअसल सरकार ने प्रदेश में पेपरलेस कामकाज की व्यवस्था बनाने के लिए सभी 199 सरकारी विभागों, संस्थानों को 30 सितंबर 2021 तक ई आफिस व्यवस्था बनाने के लिए कहा था। इसके बाद भी उन्हें नवंबर महीने तक कामकाज का तरीका बदलने के लिए दो महीने का अतिरिक्त समय भी दिया गया था। 

ई आफिस व्यवस्था के प्रति क्या है ताजा हालात

इसके बाद भी अब तक भी काफी विभागों में ई गवर्नेंस प्रभावी बनाने की दिशा में कार्यवाही नहीं कर रहे थे। अब उनकी लापरवाही पर प्रशासन सख्त हुआ है। ऐसे में सात मार्च तक ई आफिस व्यवस्था प्रभावी बनाने में नाकाम रहने वाले विभागाध्यक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।

सभी विभागों को मिलेगा वीपीएन कनेक्शन और ई मेल आईडी

एक बार फिर सरकार ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि ई आफिस व्यवस्था में काम करने के लिए सभी विभागों के अध्यक्षों को वीपीएन कनेक्शन, ई मेल आईडी आदि उपलब्ध करवा दी गई थी। इसके साथ इन विभागों के विभागाध्यक्षों व नोडल अधिकारियों को नई व्यवस्था में काम करने की ट्रेनिंग भी दी गई थी। 

ऐसे में अभी भी कई विभागों में नई व्यवस्था में काम नहीं होना गलत है। अभी भी विभाग सचिवालय में कागजी फाइलें भेज रहे हैं। ऐसे में इन विभागों के प्रशासनिक सचिव अब सुनिश्चित करें कि वे नई व्यवस्था में काम करना आरंभ कर दें।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज