लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में एनकाउंटर में जैश के तीन आतंकी ढेर, तीन जवान भी हुए जख्‍मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 17, 2020 11:58 IST

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार सुबह भारतीय सुरक्षाबलों ने एक एनकाउंटर में तीन आतंकियों को मार गिराया है। तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के कुलगाम में तीन आतंकी ढेर, जैश से जुड़े थे ये तीनों आतंकीमारे गए आतंकियों के पास रायफल और भारी गोला-बारूद मिला है, नागनाड़ चिम्मर इलाके में कार्रवाई

जम्‍मू: कुलगाम के नागनाद चिम्‍मेर इलाके में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार सुबह एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। अभी तक जारी मुठभेड़ में तीन सैनिक भी गंभीर रूप से जख्‍मी हुए हैं। 

कुलगाम में सुरक्षाबलों का आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुक्रवार सुबह शुरू हुआ। आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है, हालांकि ये बात सामने आई है कि तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है और दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। 

बताया जा रहा है कि इलाके में तीन से चार आंतकी छिपे हो सकते हैं। सुरक्षाबलों को कुछ आतंकियों के कुलगाम के नागनाड़ चिम्मर इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी। सुरक्षाबलों ने चारों तरफ से इलाके की घेराबंदी की और आंतकियों को सरेंडर करने के लिए कहा। 

सुरक्षाबलों की चेतावनी के बाद आंतकियों की ओर से फायरिंग की गई। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की और दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इस अभियान में तीन आंतकी को मार गिराया गया। अभी भी मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने इलाके में लोगों को अपने घरों के अंदर ही रहने को कहा है।

पुलिस को तलाशी के दौरान उसके पास से रायफल और भारी गोला-बारूद मिला है। कई जिंदा कारतूस मिले हैं। कहा जा रहा है कि इन्हें विस्फोटक सामान के जरिए आंतकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। मुठभेड़ में सेना के तीन जवान भी गंभीर रूप से जख्‍मी हुए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह