लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 21, 2019 19:29 IST

जिस जगह यह मुठभेड़ चल रही हैं, वह यारवान का वन क्षेत्र बताया जा रहा है। अभी इस बारे में और जानकारियां आना बाकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों की एक संयुक्ट टीम के बीच मुठभेड़ चल रही है।जिस इलाके में यह मुठभेड़ चल रही हैं, वह यारवान वन क्षेत्र में है। अभी मुठभेड़ के बारे में और जानकारियां आना बाकी हैं।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जिस जगह यह मुठभेड़ चल रही हैं, वह यारवान का वन क्षेत्र बताया जा रहा है। अभी इस बारे में और जानकारियां आना बाकी हैं।

बता दें कि सोमवार (20 मई) को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शाम के करीब आठ बजे एक थाने पर हमला किया था। हालांकि, आतंकियों द्वाका फेंका गया ग्रेनेड थाने की दीवार से कुछ दूर जाकर फटा था, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। जवाब में थाने में तैनात संतरी और अन्य जवानों ने गोलीबारी की थी।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक अंधेरा होने का फायदा उठाकर आतंकवादी फरार हो गए थे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी के साथ इलाके में अलर्ट भी जारी किया गया था।

शोपियां में ही इसी महीने की 13 तारीख को नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद अहमद गनी को आतंकवादियों ने गोली मार दी थी।  

बता दें कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आए दिन आतंकी वारदातें होती रहती हैं। हाल में आतंकवादियों ने 44 राष्ट्रीय राइफल्स की गश्ती कर रही गाड़ी पर हमला कर दिया  था। हालांकि, हमले में जवानों में से कोई हताहत नहीं हुआ था। इस बाद कार्रवाई में जवानों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया था।

वहीं, पुलवामा में भी बीते गुरुवार को सुरक्षबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। पुलवामा में ढेर हुए तीन आतंवादी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के बताए गए थे। पुलवामा एनकाउंटर में एक जवान शहीद हो गया था और एक नागरिक की मौत हो गई थी। इसके बाद इलाके में पनपे तनाव के कारण इंटरनेट सेवा पर अस्थाई रोक लगा दी गई थी और धारा 144 भी लगा दी गई थी।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीएनकाउंटरकश्मीर मुठभेड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई