लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir Encounter: शोपियां में मुठभेड़ जारी, सेना ने ढेर किए 5 आतंकी

By अनुराग आनंद | Updated: June 7, 2020 17:45 IST

रविवार सुबह से ही इन्हें पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकी किस संगठन से जुड़े हुए हैं, इसका खुलासा नहीं हुआ है।घेराबंदी कर पहले आतंकियों से सरेंडर करने के लिए कहा गया था।

जम्मू-कश्मीर:  सुरक्षाबलों ने कश्मीर के शोपियां में पांच आतंकियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ अभी जारी है। दो से तीन और आतंकियों के घेरे में होने की खबर है। पत्थरबाजों को घटनास्थल पर एकत्र होने से रोकने की खातिर अतिरक्ति फोर्स तैनात की गई है और इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के रेबन गांव में आतंकी छिपे हैं। सूचना के आधार पर सेना की 1-आरआर, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और एसओजी के जवानों ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जवानों ने मोर्चा संभालने से पहले आतंकियों से समर्पण करने की बात भी कही। लेकिन आतंकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाते रहे। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और पांच आतंकियों को मार गिराया।

 

मोबाइल इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से किया है बंद-

बता दें कि पहले तीन आतंकियों के मारे जाने की सूचना थी लेकिन अब मिल रही ताजा जानकारी के अनुसार, अब पांच आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। इसके बाद फिलहाल इस ऑपरेशन को यहीं खत्म कर दिया गया है। मुठभेड़ को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैले इसके लिए प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। 

तलाशी अभियान जारी-

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के रेबेन इलाके में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। असल में, सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद शोपियां के रेबन गांव को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया था।

पुलिस, सेना के 01 RR और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाया और रेबेन इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम जब संदिग्ध स्थान पर पहुंची तो छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बल के जवानों ने सफलता पूर्वक मार गिराया ऑपरेशन जारी है।  

इससे पहले पुलवामा में मारा गया था जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष आतंकी-

इससे पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में 3 जून को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष आईईडी विशेषज्ञ अब्दुल रहमान उर्फ ‘फौजी भाई’ और दो अन्य स्थानीय आतंकवादी मारे गए।  मारा गया जैश का आतंकवादी दक्षिण कश्मीर में 2017 से सक्रिय था और वह पूर्व में हिंसा प्रभावित अफगानिस्तान में गठबंधन बलों के खिलाफ सक्रिय रह चुका था। उन्होंने दावा किया कि जब सुरक्षा बलों ने गत 28 मई को पुलवामा में आईईडी से लदी कार को रोका था तब फौजी बाबा फरार होने में सफल रहा था ।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल