लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir: उरी में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़, सेना को मिली कामयाबी, 2 आतंकी ढेर

By आकाश चौरसिया | Updated: June 23, 2024 13:30 IST

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है, मिली खुफिया जानकारी के अनुसार चलाए गए ऑपरेशन में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस बात की जानकारी सेना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ऑपरेशन में सेना 2 आतंकियों को मार गिरायाहालांकि, अभी भी आतंकियों की छिपे होने की आशंका- भारतीय सेना

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में चल रहे घुसपैठ विरोधी अभियान 'बजरंग' के तहत नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दो आतंकवादियों को भारतीय सेना ने मार गिराया। मिली खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना के द्वारा 22 जून को 'बजरंग' नाम से ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसके तहत सेना और आतंकवादियों के मुठभेड़ तभी से लगातार जारी थी। हालांकि, अभी कुछ और आतंकवादियों के छिपे होनी की आशंका सेना की ओर से जाहिर की गई है।

मारे गए आतंकवादियों की अभी सेना ने कोई जानकारी सार्वजनिक की है। क्योंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है और पूरी तरह से सूचना आने के बाद ही सेना की ओर से कोई बयान सामने आएगा। हालांकि, यह रिपोर्ट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार है।

भारतीय सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी घोषणा करते हुए कहा, “उरी सेक्टर में 22 जून को शुरू किए गए घुसपैठ विरोधी ऑपरेशन में दो आतंकवादी मारा गया है और अभी ऑपरेशन जारी है।”

जम्मू-कश्मीर का यह क्षेत्र अक्सर सेना और आतंकियों की झड़पों और घुसपैठ के प्रयासों का स्थल रहा है, जिससे यह भारतीय सुरक्षा अभियानों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बन गया है। न्यूज एजेंसी ने शनिवार को अधिकारियों के हवाले से बताया कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, जब उन्होंने गोहल्लन इलाके में संदिग्ध गतिविधि होने का पता चला। इसके बाद सेना ने अपना अभियान शुरू किया था।

सेना के अधिकारियों की मानें तो इस अभियान में सबसे ज्यादा मुश्किल का सामना इस बात का करना पड़ रहा है कि घुसपैठिये ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे हैं, लेकिन हमनें भी हार नहीं मानी। इसी का नतीजा है कि सेना को इतनी बड़ी सफलता मिली। 

बारामूला जिले में भी हुआ था कुछ ऐसाइस सप्ताह की शुरुआत में उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे। मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए। 7 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर ब्रिगेडियर दीपक मोहन ने राफियाबाद में मीडिया को बताया था कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान उस्मान और उमर के रूप में की गई है, दोनों पाकिस्तान मूल के थे और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuउरी : द सर्जिकल स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल