लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर, चार जवान घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 6, 2018 10:15 IST

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘तलाशी अभियान उस वक्त मुठभेड़ में बदल गया जब छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

Open in App

श्रीनगर, छह मईः जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है वहीं चार जवान भी घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शोपियां के जैनापुरा इलाके में बडीगाम गांव में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। इस सूचना पर सुरक्षा बलों ने आज सुबह इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान उस वक्त मुठभेड़ में बदल गया जब छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई।

शोपियां के एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि हमने आतंकियों से सरेंडर करने को कहा तो उन्होंने गोली चला दी। फिलहाल आतंकियों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। मुठभेड़ जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घायलों में सीआरपीएफ के एक असिस्टेंट कमांडेंट लंबोचा सिंह सहित चार जवान घायल भी हो गए। मारे गए आतंकियों में से दो पाकिस्तानी और एक स्थानीय था। पुलिस के अनुसार लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ये आतंकी 7 मई से पहले बड़े हमले की फिराक में थे।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारएनकाउंटरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज