लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकियों को किया ढेर

By अभिषेक पारीक | Updated: July 10, 2021 22:13 IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया था। 

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। मुठभेड़ अनंतनाग के कवारीगाम इलाके में हुई। फिलहाल आतंकवादियों की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। यह अभियान भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। 

सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों ने जब घेरा कसा तो आतंकवादियों के भागने के सारे रास्ते बंद हो गए और उन्होंने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 

जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी गोलीबारी की और तीन आतंकवादियों को मार गिराया। सूत्रों का कहना है कि अभी भी इलाके की तलाशी ली जा रही है और मारे गए आतंकवादियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। 

बता दें कि हालिया कुछ दिनों में आतंकवादियों की गतिविधियां काफी बढ़ गई है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब डीडीसी चुनाव और परिसीमन की प्रक्रिया जारी है। साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो रही है। ऐसे में आतंकी बौखला गए हैं और घाटी में एक बार फिर सक्रिय हो रहे हैं। 

माना जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई एक बार फिर सक्रिय हो गई है। साथ ही आतंकवादियों को घाटी में घुसपैठ करा रही है। हाल ही में जम्मू में ड्रोन हमला किया गया था और अन्य आतंकी गतिविधियों में भी काफी इजाफा हुआ है। पिछले दिनों कई इलाकों में ड्रोन देखे गए थे, जिसके बाद श्रीनगर में ड्रोन के रखने और उसे उड़ाने पर भी पाबंदी लगा दी गई थी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों