लाइव न्यूज़ :

CPWD के इंजीनियरों की IAS अधिकारी पर कार्रवाई की मांग, दो इंजीनियरों को अपशब्द कहने और उन्हें गिरफ्तार कराने का आरोप लगाया

By विशाल कुमार | Updated: May 28, 2022 13:12 IST

आवास और शहरी मामलों के मंत्री को भेजे गए एक पत्र में, सीपीडब्ल्यूडी इंजीनियरों ने आरोप लगाया है कि आईएएस अधिकारी नितेशेश्वर कुमार ने पुलिस को दो इंजीनियरों को गिरफ्तार करने या हिरासत में लेने का मौखिक आदेश दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देआईएएस अधिकारी नितेशेश्वर कुमार अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के सीईओ हैं।दो इंजीनियरों को गिरफ्तार कराने का आरोप। कुमार पर ऊंचाई पर स्थित पहाड़ी इलाकों में के बारे में कोई जानकारी नहीं होने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली: केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के करीबी आईएएस नितेशेश्वर कुमार पर इंजीनियरों से बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

आवास और शहरी मामलों के मंत्री को भेजे गए एक पत्र में, सीपीडब्ल्यूडी इंजीनियरों ने आरोप लगाया है कि अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के आईएएस अधिकारी और सीईओ नितेशेश्वर कुमार  ने पुलिस को दो इंजीनियरों सहायक इंजीनियर रिजवान आलम और कार्यकारी इंजीनियर आरके मट्टू को गिरफ्तार करने या हिरासत में लेने का मौखिक आदेश दिया था। 

जिसके बाद उन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया था और शीर्ष अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही उन्हें 10 घंटे बाद रिहा किया गया। पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुमार अर्थशास्त्र से ग्रेजुएट हैं और उन्होंने सिविल निर्माण कार्य खासकर ऊंचाई पर स्थित पहाड़ी इलाकों में के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

बता दें कि, इससे पहले दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पर आरोप लगा कि दिल्ली का त्यागराज स्टेडियम सिर्फ इसलिए समय से पहले खिलाड़ियों के लिए बंद हो जाता है कि वह वहां अपने कुत्ते को टहला सकें।

मामला सामने आने के बाद जहां दिल्ली सरकार ने तत्काल सभी स्टेडियमों को रात 10 बजे तक खोलने का आदेश दे दिया वहीं केंद्र सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली सरकार में मुख्य राजस्व सचिव रहे संजीव खिरवार का ट्रांसफर लद्दाख तो उनकी पत्नी का अरुणाचल प्रदेश कर दिया। दोनों 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरPublic Works Departmentमनोज सिन्हामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?