लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में 8 आतंकी कमांडरों की तलाश में जुटी भारतीय सेना, जो कई सालों से हाथ नहीं आ रहे

By सुरेश डुग्गर | Updated: May 25, 2019 20:41 IST

अधिकारी कहते हैं कि अगर वे इन कमांडरों को मार डालने में कामयाब होते हैं तो एक हद तक आतंकवाद पर रोक लगेगी क्योंकि नई भर्ती मुश्किल होगी और बिना कमांडरों के आतंकियों की फौज का मनोबल टूट जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे इस साल भी अभी तक 90 आतंकी ढेर हुए हैं जबकि पिछले साल 270 मारे गए थे।बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर में मारे जाने वाले आतंकियों में से हर दूसरा आतंकी कमांडर ही था।

सुरक्षाबलों को कश्मीर में अब उन 8 आतंकी कमांडरों की तलाश है जो पिछले कई सालों से सक्रिय हैं। ये सभी बुरहान वानी के साथ ही आतंकवाद ही राह पर चले थे पर अभी तक हाथ नहीं आए हैं।

इनमें हिज्ब कमांउर रियाज नायकू, आदिल, शिराजी, हमाद, फारूक बिजरान, जुनैद सहराई व समीर शामिल हैं। अधिकतर पर 10 से 15 लाख रूपयों का इनाम है। सभी को डबल ए श्रेणी में रखा गया है। ये सभी स्थानीय आतंकी हैं जो कश्मीर में अब नई भर्तियों तथा युवकों को बरगलाने के लिए जिम्मेदार माने जा रहे हैं।

रियाज नायकू 2012 से मैदान में है जबकि कुछेक ने बुरहान वानी की मौत के बाद हथियार उठाए हैं। बीच-बीच में इनमें से कई लापता भी हो जाते हैं और फिर अचानक सामने आ जाते हैं।

सीमा पार बैठे उनके आका इन आतंकी कमांडरों को सुरक्षाबलों पर हमलों से दूर रहने की हिदायतें दे रहे हैं। दरअसल भर्ती में कमी होने तथा सुरक्षाबलों के दबाव के बढ़ जाने से मारे जाने वाले आतंकियों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस साल भी अभी तक 90 आतंकी ढेर हुए हैं जबकि पिछले साल 270 मारे गए थे।

अधिकारी कहते हैं कि अगर वे इन कमांडरों को मार डालने में कामयाब होते हैं तो एक हद तक आतंकवाद पर रोक लगेगी क्योंकि नई भर्ती मुश्किल होगी और बिना कमांडरों के आतंकियों की फौज का मनोबल टूट जाएगा।

बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर में मारे जाने वाले आतंकियों में से हर दूसरा आतंकी कमांडर ही था। यह पाकिस्तान की नई रणनीति है जिसके तहत वह आतंकी नहीं बल्कि अब कमांडर भर्ती किए जा रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई