लाइव न्यूज़ :

Bhaderwah Temple: भद्रवाह के वासुकी नाग मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, लोगों का फूटा गुस्सा, डोडा-भद्रवाह मार्ग ठप

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 6, 2022 13:45 IST

जम्मू-कश्मीर के डोडा के भद्रवाह में प्राचीन वासुकी नाग मंदिर में तोड़फोड़ से इलाके में तनाव बढ़ गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मंदिर को निशाना बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

Open in App

जम्मू: डोडा के भद्रवाह में प्राचीन वासुकी नाग मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद लोगों में भारी रोष है। विभिन्न हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए और जमकर नारेबाजी की। इन्होंने मंदिर को निशाना बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। भद्रवाह में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने पूरे कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

इस बीच भद्रवाह में घटना को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। कई रोड जाम हैं। साथ ही बाजार में कई दुकानें भी बंद हैं। कई प्रदर्शनकारी लक्ष्मी नारायण मंदिर चौक पर धरने पर बैठे हैं। डोडा-भद्रवाह मार्ग भी ठप हो गया है। यात्रियों को खास कर पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि मंदिर में तोड़फोड़ का मामला रविवार का है। कैलाश कुंड में स्थापित इस मंदिर में जब कुछ श्रद्धालु पहुंचे तो उन्होंने मुख्य द्वार को टूटा हुआ पाया। उन्होंने जब मंदिर के भीतर जाकर देखा तो भगवान वासुकी सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों से छेड़छाड़ की गई थी। खबर फैलते ही प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया। 

जम्मू में भी सनातन धर्म सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी मैदान के बाहर भगवान वासुकी नाग के मंदिर में की गई छेड़छाड़ का विरोध किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि वे दोषियों का जल्द पता लगाकर उन्हें सजा दें।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो