लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: आतंकियों के खिलाफ अभियान तीसरे दिन भी जारी, आज घर पहुंचेंगे शहीद जवानों के शव

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 13, 2021 12:01 IST

मंगलवार को सेना के साथ आतंकियों की गोलाबारी भी हुई पर अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। सेना और पुलिस के सैकड़ों जवान पुंछ के डेरा की गली से लेकर थन्नामण्डी तक इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपहाड़ी और जंगल का फायदा उठाकर आतंकी अपने ठिकाने बदल रहे हैं।नायब सुबेदार जसविंदर सिंह का शव आज पंजाब स्थित उनके घर पहुंच गया.पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जम्मू: राजौरी और पुंछ में सेना और पुलिस का आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी है। ये वही आतंकी हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई में रविवार देर रात सेना के एक जेसीओ समेत पांच जवान शहीद हो गये थे।

सेना के सूत्रों के मुताबिक, चार से पांच आतंकियों का ग्रुप ऊंची पहाड़ी और जंगल का फायदा उठाकर लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं।

मंगलवार को सेना के साथ आतंकियों की गोलाबारी भी हुई पर अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। सेना और पुलिस के सैकड़ों जवान पुंछ के डेरा की गली से लेकर थन्नामण्डी तक इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं।

वहीं, दूसरी तरफ शहीद हुए पांचों जवान में से पंजाब के एक जवान नायब सुबेदार जसविंदर सिंह का शव आज सुबह करीब 11 बजे कपूरथाला के माना तालवंडी गांव पहुंच गया.

पंजाब के दो अन्य जवानों के शव भी आज उनके गांव पहुंच जाएंगे, जहां पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश के जवान का शव भी दोपहर दो से तीन बजे तक लखनऊ पहुंच जाएगा।  केरल के जवान का शव शाम 8.15 तक पहुंच जाएगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाभारतीय सेनाMartyr JCOमार्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह