लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के उरी में 25 और जम्मू में 21 ग्राम हेरोइन बरामद, कीमत करीब 25 करोड़ रुपये, पाकिस्तानी चिह्न लगे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 3, 2021 17:36 IST

उत्तर कश्मीर के बारामूला जिला में उरी सेक्टर में एलओसी के पास तैनात सेना के चौकस जवानों ने कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी चिह्न लगे दो बैग में करीब 25-30 किलोग्राम मादक पदार्थ जैसी वस्तु थी।संदिग्ध मादक पदार्थ की कीमत करीब 20-25 करोड़ रुपये है।मादक पदार्थ की खेप का पर्दाफाश इस सांठगांठ के लिए बड़ा झटका है।

जम्मूः सुरक्षाबलों ने कश्मीर के उरी इलाके में नशे की बड़ी खेप बरामद हुई है। यह खेप पुलिस के जवानों ने गश्त के दौरान बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौजूदा समय कीमत पच्चीस करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसी तरह से जम्मू शहर से भी दो लोगों से 21 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

एसएसपी बारामुल्ला रईस अहमद भट्ट ने बताया कि पुलिस के सतर्क जवानों ने इस खेप को बरामद किया है। पुलिस जवानों ने शनिवार को सीमा के पास संदिग्ध हलचल को देखा था। इन जवानों को सीमा पर तैनात किया था और उन्होंने जब मौके पर पहुंच कर देखा तो वहां 25 से 30 किलो हेरोइन बरामद हुई जिसे सीमा पार से इस ओर फेंका गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। पता लगाया जा रहा है कि इस ओर से इस खेप को किसने उठाना था और आगे उसे कहां पहुंचाना था। माना जा रहा है कि आतंकवाद को जिंदा रखने के लिए सीमा पार से नशे की खेप को भेजा गया है। इस समय आतंकियों की फंडिग पूरी तरह से बंद है।

ईडी की छापेमारी के बाद हवाला राशि का लेनदेन भी घाटी में नहीं हो पा रहा है। इस बीच जम्मू शहर के जानीपुर पुलिस ने मादक हेरोइन की तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपितों से लाखों रुपये मूल्य की हेरोइन होगी बरामद। बरामद हेरोइन का वजन 21 ग्राम के करीब बताया जा रहा है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं