लाइव न्यूज़ :

J&K: पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ भद्रवाह में भड़काऊ भाषण, सांप्रदायिक तनाव के बाद लगा कर्फ्यू

By अनिल शर्मा | Updated: June 10, 2022 07:00 IST

अधिकारियों के अनुसार, भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कथित भड़काऊ भाषण दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देएक मस्जिद में दिए गए कथित भड़काऊ भाषण के बाद इलाके में तनाव फैला कथित भड़काऊ भाषण को लेकर मामला दर्ज कर लिया है कथित भड़काऊ भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रश्सान ने कार्रवाई की

जम्मूः जम्मू कश्मीर में डोडा जिले के भद्रवाह में गुरुवार शाम को सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया गया। देर रात जम्मू प्रशासन ने कहा, कानून के तहत कार्रवाई कर आरोपी के खिलाफ भद्रवाह थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी चेतावनी दी कि अगर कोई कानून हाथ में लेता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। वहीं तनाव के बाद फ्लैग मार्च करने के लिए सेना भी बुलाई गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक मस्जिद में दिए गए कथित भड़काऊ भाषण के बाद इलाके में तनाव फैला। पुलिस ने कथित भड़काऊ भाषण को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और लोगों को कानून हाथ में लेने के खिलाफ चेतावनी दी है। एक अधिकारी ने बताया, “सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगा दिया गया है।” उन्होंने कहा कि इलाके में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कथित भड़काऊ भाषण दिया गया। भड़काऊ भाषण के कथित वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। कथित वीडियो में बदरवाह की एक मस्जिद से उकसाने वाली घोषणा की जा रही है।

अधिकारी ने बताया, भड़काऊ भाषण पर  कार्रवाई की गई है। भद्रवाह थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए (किसी भी धर्म के अपमान के इरादे से उपासना स्थलों का अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।  उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। 

टॅग्स :Jammuनूपुर शर्माविवादcontroversy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज