लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में आतंकियों की फायरिंग में पुलिसकर्मी राशिद डार की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी

By अनुराग आनंद | Updated: July 22, 2020 23:14 IST

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आज (बुधवार) एक बार फिर से आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिस के एक जवान की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की खबर मिलते ही वहां अतिरिक्त पुलिस के जवान पहुंच गए हैं। इस समय आसपास के इलाके में पुलिस की सर्च ऑपरेशन जारी है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शनिवार (18 जुलाई) सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, कुलगाम में आतंकियों की फायरिंग में पुलिसकर्मी राशिद डार की मौत हो गई है।

इस घटना की खबर मिलते ही वहां अतिरिक्त पुलिस के जवान पहुंच गए हैं। आसपास के इलाके में पुलिस की सर्च ऑपरेशन जारी है। 

बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शनिवार (18 जुलाई) सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराए थे।

सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटे में 6 आतंकियों को ढेर किया था। पिछले 24 घंटे में यह दूसरी मुठभेड़ इस दिन यह दूसरी मुठभेड़ थी। शोपियां में आज (18 जुलाई) तड़के ही सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। इस ऑपरेशन में पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां के अमशीपोरा में आतंकवादियों की मौजदूगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने उस इलाके को घेर लिया और वहां तलाश अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया था कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की थीं।

अधिकारी ने बताया था कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे। पुलिस ने बताया था कि अमशीपोरा में एक गाय के तबेले में शरण लेने वाले चारों आतंकियों को करीब 5 घंटों तक चली मुठभेड़ में मार दिया गया था। मुठभेड़ स्‍थल से भारी मात्रा में हथियार तथा गोलाबारूद बरामद हुआ था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलासीआरपीएफकुलगाम मुठभेड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार