लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पी चिदंबरम ने की उमर-महबूबा को नजरबंद किए जाने की निंदा, मोदी सरकार पर लगाए ये आरोप

By भाषा | Updated: August 5, 2019 10:39 IST

पिछले दिनों सरकार ने पर्यटकों, अमरनाथ यात्रियों की घाटी में रहने की अवधि में कटौती करने का परामर्श जारी किया था और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में रविवार को भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है

जम्मू-कश्मीर में मुख्यधारा के कई नेताओं को नजरबंद किये जाने की निंदा करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि यह इस बात का संकेत है कि नरेंद्र मोदी सरकार अपने मकसद को हासिल करने के लिए सभी लोकतांत्रिक मूल्यों की अहवेलना करना चाहती है।

चिदंबरम ने ट्वीट किया है, ''जम्मू-कश्मीर के नेताओं को घर में नजरबंद किया जाना इस बात का संकेत है कि सरकार अपने मकसद को हासिल करने के लिए सभी लोकतांत्रिक मूल्यों और सिद्धांतों की अहवेलना करेगी। मैं उनकी नजरबंदी की आलोचना करता हूं।"

उन्होंने कहा, ''मैंने जम्मू-कश्मीर में किसी भी दुस्साहस को लेकर चेतावनी दी थी। लेकिन लगता है कि सरकार ऐसा करने को आमादा है।'' गौरतलब है कि कश्मीर में अभूतपूर्व सुरक्षा और हलचल के बीच मुख्यधारा के कई बड़े नेताओं को नजरबंद किए जाने की सूचना है। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला और पीपल्स कॉन्फ्रेंस नेता सज्जाद लोन को भी नजरबंद किए जाने की सूचना है।

पिछले दिनों सरकार ने पर्यटकों, अमरनाथ यात्रियों की घाटी में रहने की अवधि में कटौती करने का परामर्श जारी किया था और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की थी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपी चिदंबरमकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां