लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर गुपकर गठबंधनः केंद्र की सर्वदलीय बैठक, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और तारिगामी होंगे शामिल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 22, 2021 14:31 IST

गुपकर जन घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को बताया कि गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र के निमंत्रण को लेकर चर्चा करने के लिए बुलाई गई पीएजीडी नेताओं की बैठक के बाद की गई।माकपा नेता एम वाई तारिगामी सहित घटक दलों के नेता अब्दुल्ला के आवास पर पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचे। जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों ने पिछले दो दिन बैठक करके विचार-विमर्श किया।

जम्मूः छह दलों से मिल कर बने गुपकार गठबंधन के तीन सदस्य 24 जून को दिल्ली में पीएम के निवास पर कश्मीर मुद्दे को लेकर बुलाई गई बैठक में शिरकत करेंगे।

इस आशय का फैसला आज गुपकार गठबंधन के नेताओं की बैठक में किया गया। दिल्ली में सर्वदलीय बैठक से पहले मंगलवार को गुपकार गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। इसमें सर्वदलीय बैठक को लेकर रणनीति तैयार की गई। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अपने आवास पर पीपुल्स अलायंस फार गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) की बैठक की अध्यक्षता की।

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने हम अपना पक्ष रखेंगे

इसके बाद वह पत्रकारों से रूबरू हुए। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी समेत वह सभी दल शामिल होंगे, जिन्हें न्यौता मिला है। हमें कोई एजेंडा नहीं दिया गया है, इसलिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने हम अपना पक्ष रखेंगे।

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पीएजीडी नेताओं ने बताया कि डा फारूक अब्दुल्ला के साथ महबूबा मुफ्ती और मोहम्मद युसूफ तारीगामी 24 जून को नई दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग लेंगे।

हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निमंत्रण मिलाः अब्दुल्ला 

पीएजीडी नेताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डा अब्दुल्ला ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निमंत्रण मिला है। हम इसमें शामिल होने जा रहे हैं। हमें विश्वास है कि हम प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के सामने अपना रुख रखेंगे।

पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमसे जो छीन लिया गया है, हम उसके बारे में बात करेंगे। महबूबा का इशारा अनुच्छेद-370 की तरफ था। इसके साथ वहीद पारा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि राजनीतिक बंदियों को रिहा किया जाना चाहिए। वह कैदियों की रिहाई पर जोर देंगी। 

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर पाकिस्तान से बात करने का राग अलापा है। गुपकार गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के मामले पर पाकिस्तान से बात होनी चाहिए। प्रदेश में अगर शांति लानी है तो उसके लिए पाकिस्तान से बातचीत होनी चाहिए। शांति बहाली के लिए संवाद ही एक रास्ता है। बैठक में पहुंचे पीएजीडी सदस्य मुजफ्फर शाह ने कहा कि हम अनुच्छेद-370 और 35-ए के बारे में भी बात करेंगे।

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाउमर अब्दुल्लामहबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसजम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टीजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टीजम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टीपाकिस्तानधारा 370
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र