लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पहले आतंकियों के घर ढहाया गया, अब संपत्ति की गई कुर्क

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 2, 2023 16:10 IST

पिछले साल 10 दिसम्बर को ही प्रशासन ने हिम्मत दिखाते हुए पहले जैशे मुहम्मद के आतंकी कमांडर आशिक अहमद नेंगरू के पुलवामा के राजपोरा स्थित मकान को ढहा दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देमुखिया मुश्ताक जरगर उर्फ लटरम के श्रीनगर स्थित मकान को एनआईए ने कुर्क कियाआतंकी गतिविधियों को चलाने और आतंकियों को समर्थन देने वालों के मकान भी कुर्क किए जा रहे हैं

जम्मू: वर्ष 1999 में इंडियन एयरलाइंस के अपहृत विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षित रिहाई की खातिर छोड़े गए आतंकी गुट अल उमर के तथाकथित मुखिया मुश्ताक जरगर उर्फ लटरम के श्रीनगर स्थित मकान को एनआईए ने कुर्क किया है। यह कार्रवाई उस मुहिम का हिस्सा मानी जा रही है जिसके तहत आतंकी गतिविधियों को चलाने और आतंकियों को समर्थन देने वालों के मकान कुर्क किए जा रहे हैं। 

इससे पहले दो माह पूर्व अधिकारियों ने एक आतंकी के घर को ढहा कर यह संदेश देने का प्रयास किया था कि यह नया कश्मीर है। जरगर उर्फ लटरम फिलहाल पाकिस्तान में बताया जाता है और कुछ दिन पहले ही केंद्रीय गृहमंत्रालय ने उसे आतंकी घोषित कर दिया था और अब उसके मकान को कुर्क कर अधिकारियों ने उस पार बैठे कश्मीरी आतंकियों को भी कड़ा संदेश दिया है कि भारत सरकार उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करेगी।

कश्मीर में उन मकानों को कुर्क करने या सील करने की मुहिम कोई नई नहीं है जिनके प्रति सुरक्षाबलों का दावा है कि उनका इस्तेमाल आतंकियों द्वारा या आतंकी गतिविधियों के लिए हुआ है। दरअसल यूएपीए कानून लागू होने के बाद से सुरक्षाबल उन घरों को सील कर रहे हैं जिनके प्रति उनका दावा है कि उनका इस्तेमाल आतंकियों द्वारा या फिर आतंकी कार्रवाई के लिए किया गया है। 

इसमें सबसे गंभीर चिंताजनक बात यह है कि इन घरों के मालिकों को ही यह साबित करना होगा कि उनके घरों का गलत इस्तेमाल नहीं हुआ है।जानकारी के लिए इसी मुहिम के तहत पिछले साल 10 दिसम्बर को ही प्रशासन ने हिम्मत दिखाते हुए पहले जैशे मुहम्मद के आतंकी कमांडर आशिक अहमद नेंगरू के पुलवामा के राजपोरा स्थित मकान को ढहा दिया था। 

वर्ष 2019 को 14 फरवरी के दिन पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले की साजिश रचने के लिए नेंगरू को दोषी ठहराते हुए आतंकी घोषित किया गया था। हालांकि तब इस कार्रवाई पर टीआरएफ आतंकी गुट ने यह धमकी दी थी कि इस कार्रवाई में शामिल अधिकारियों और कर्मियों की वे ईंट से ईंट बजा देंगें।

इतना जरूर था कि इस आतंकी धमकी से प्रशासन बिल्कुल नहीं घबराया था और उसने फिर अतिक्रमण विरोधी मुहिम के तहत पहलगाम के अनंतनाग में एक और हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी कमांडर आमिर खान के घर की चार दीवारी को तोड़ दिया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला