लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटाने के 5 साल बाद भी हिंसा से नहीं मिली मुक्ति, सरकारी आंकड़े कर रहे पुष्टि

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 3, 2023 13:57 IST

पुलिस द्वारा जारी आंकड़े बताते हैं कि 2019 से लेकर 1 अगस्त 2023 तक के 5 साल के अरसे में कश्मीर ने 1277 मौतें देखी हैं। इनमें हालांकि सबसे बड़ा आंकड़ा आतंकियों का ही है।

Open in App

जम्मू: कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के 5 साल बीत जाने के बाद भी सूबे को हिंसा से मुक्ति नहीं मिल पाई है। हिंसा में कमी जरूर आई  है पर तकरीबन हर दिन लोग एक मौत को देखने को मजबूर है। 

इसकी पुष्टि खुद सरकारी आंकड़े करते हैं। इस संबंध में इस बार पुलिस ने खुद आंकड़े जारी किए हैं। पुलिस द्वारा जारी आंकड़े बताते हैं कि 2019 से लेकर 1 अगस्त 2023 तक के 5 साल के अरसे में कश्मीर ने 1277 मौतें देखी हैं।

इनमें हालांकि सबसे बड़ा आंकड़ा आतंकियों का ही है जिनके विरूद्ध कई तरह के ऑपरेशन चला उन्हें मैदान से भाग निकलने को मजबूर किया गया। आंकड़े कहते हैं कि 819 आतंकी इस अवधि में ढेर कर दिए गए। इसी अवधि में 222 सुरक्षाकर्मियों की भी जान गई है।

आतंकियों द्वारा नागरिकों को मारने का सिलसिला भी यथावत जारी है। हालांकि पुलिस के दावे के अनुसार, इस अवधि में कोई भी नागरिक कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया के दौरान नहीं मारा गया बल्कि इन 5 सालों में जो 236 नागरिक मारे गए उन्हें आतंकियों ने ही मार डाला। 

इतना जरूर है कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद आतंकियों के सबसे अधिक हमले प्रवासी नगरिकों के साथ साथ हिन्दुओं पर भी हुए हैं, जो लगातार जारी हैं। पिछले साल पांच अगस्त की बरसी की पूर्व संध्या पर भी आतंकियों ने पुलवामा मे ग्रेनेड हमला कर एक बिहारी श्रमिक की जान ले ली थी।

अगर इन आंकड़ों पर जाएं तो कश्मीर ने प्रतिदिन औसतन एक मौत देखी है और आतंकियों व अन्य मौतों के बीच 2:1 का अनुपात रहा है। इसके मायने ये हुए कि अगर दो आतंकी मारे गए तो एक सुरक्षाकर्मी व नागरिक भी मारा गया। 

पहले यह अनुपात 3: 2 का था। जबकि इस अवधि में प्रदेश में 614 आतंकी वारदातें हुई हैं जिनमें कुल 1277 मौतें हुई हैं। इतना जरूर है कि 5 अगस्त की कवायद के उपरांत कश्मीर में आतंकवाद का चेहरा भी बदल गया है। अब कश्मीर हाइब्रिड आतंकियों की फौज से जूझने को मजबूर है जो सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा 370आतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा