लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में भूतहा शांति, पुराने लॉकडाउन के दिन याद आने लगे, बढ़ रहा कोरोना केस

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 24, 2020 20:00 IST

कोरोना के बढ़ते मामलों की रोकथाम को कल सुबह से ही कश्मीर के 9 जिलों में लाकडाउन का पालन सख्ती से करवाया जा रहा है। यह सख्ती ठीक उसी प्रकार की है जैसी पिछले साल 5 अगस्त को आरंभ हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस उन्हें आवश्यक कामों के लिए भी बाहर नहीं निकलने दे रही है और अब ऐसी ही सख्ती जम्मू संभाग में भी आज शाम 6 बजे से लागू होने जा रही है।फिलहाल 60 घंटों के लिए यह सख्ती लागू होगी और उसके बाद प्रशासन स्थिति की समीक्षा कर इस पर निर्णय लेगा।प्रशासन द्वारा घोषित लाकडाउन को सफल बनाने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला पुलिस जम्मू ने वीडियो संदेश जारी किया है।

जम्मूः श्रीनगर के खानकाह मुहल्ले के बशीर अहमद के लिए फिर से लागू हुआ लाकडाउन कोई परेशानी पैदा नहीं कर पाया था क्योंकि पिछले एक साल से कश्मीर दोहरे लाकडाउन के दौर से गुजर रहा है।

हालांकि उसे चिंता कोरोना के बढ़ते मरीजों और उस कारण होने वाली मौतों के प्रति जरूर थी। कोरोना के बढ़ते मामलों की रोकथाम को कल सुबह से ही कश्मीर के 9 जिलों में लाकडाउन का पालन सख्ती से करवाया जा रहा है। यह सख्ती ठीक उसी प्रकार की है जैसी पिछले साल 5 अगस्त को आरंभ हुई थी।

हालांकि कई इलाकों से लोगा शिकायत कर रहे थे कि पुलिस उन्हें आवश्यक कामों के लिए भी बाहर नहीं निकलने दे रही है और अब ऐसी ही सख्ती जम्मू संभाग में भी आज शाम 6 बजे से लागू होने जा रही है। फिलहाल 60 घंटों के लिए यह सख्ती लागू होगी और उसके बाद प्रशासन स्थिति की समीक्षा कर इस पर निर्णय लेगा।

पुलिस ने भी खबरदार किया है कि कोरोना के बढ़ते कहर को हल्के से न लिया जाए

इसके प्रति पुलिस ने भी खबरदार किया है कि कोरोना के बढ़ते कहर को हल्के से न लिया जाए। प्रशासन द्वारा घोषित लाकडाउन को सफल बनाने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला पुलिस जम्मू ने वीडियो संदेश जारी किया है। इस संदेश में लोगों को लाकडाउन के लाभ बताने के साथ पुलिस ने उन्हें इसका पालन को करने को कहा है।

संदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि जो कोई लाकडाउन की अवहेलना कर बिना ठोस कारण घर से निकलेगा के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ इस संदेश में लोगों को चेहरे में मास्क पहनने और शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए भी कहा गया है।

इस 1.38 मिनट के संदेश में लोगों को बताया गया है कि कोरोना वायरस ने जिस प्रकार लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू किया है, उसके नतीजे घातक साबित होंगे यदि हम लाकडाउन का पालन नहीं करेंगे। जम्मू सांबा कठुआ रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस विवेक गुप्ता ने बताया कि लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए पुलिसकर्मी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे।

पुलिसकर्मी अपनी जान को जोखिम में डाल कर लोगों को घर के भीतर रहने के लिए कह रहे है। इस वीडियो संदेश के माध्यम से लोगों को लाकडाउन के दौरान घर में रहने की अहमियत को समझाने की कोशिश की गई है। पुलिस कहती थी कि जागरूकता के बावजूद यदि कोई नहीं मानता तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनगृह मंत्रालयधारा ३७०गिरीश चंद्र मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल