लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: कश्मीर में एक और कोरोना मरीज की मौत, मरने वाले की संख्या 36, जानिए संक्रमितों की संख्या

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 5, 2020 19:06 IST

31 की मौत कश्मीर में हुई है जबकि पांच की जम्मू में। इन मौतों के साथ ही संक्रमितों के बढ़ते आंकड़े के बाद शंका यह प्रकट की जा रही है कि कश्मीर सामुदायिक संक्रमण की जकड़ में आ चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में एक 55 वर्षीय महिला की मौत हुई है। वह श्रीनगर के बटमालू की रहने वाली थी। जम्मू कश्मीर में पिछले आठ दिन में ही दोगुने से अधिक संक्रमित मामले सामने आए हैं।

जम्मूः कश्मीर में एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई है। इसके साथ ही मरने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 36 हो गई है। इनमें से 31 की मौत कश्मीर में हुई है जबकि पांच की जम्मू में। इन मौतों के साथ ही संक्रमितों के बढ़ते आंकड़े के बाद शंका यह प्रकट की जा रही है कि कश्मीर सामुदायिक संक्रमण की जकड़ में आ चुका है।

आज कश्मीर में एक 55 वर्षीय महिला की मौत हुई है। वह श्रीनगर के बटमालू की रहने वाली थी। इसी के साथ ही कश्मीर में सामुदायिक स्तर पर कोरोना संक्रमण की आशंका बढ़ गई है। दरअसल जम्मू कश्मीर में पिछले आठ दिन में ही दोगुने से अधिक संक्रमित मामले सामने आए हैं।

इनमें स्थानीय लोग अधिक चपेट में हैं। कुल संक्रमित स्थानीय मामलों में 70 फीसदी कश्मीर से हैं। यही नहीं कश्मीर में पिछले पंद्रह दिन में प्रतिदिन कोरोना संक्रमण से एक मौत हो रही है। कश्मीर में ही अब तक 31 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है, जबकि जम्मू में 5 मौतें हुई हैं।

जम्मू कश्मीर में गत 21 मई से 27 मई तक सात दिन में सिर्फ 531 संक्रमित मामले सामने आए थे जबकि 28 मई से 4 जून के आठ दिन की अवधि में 1225 लोग संक्रमित हो गए। इनमें जम्मू संभाग से 353 और कश्मीर से 872 संक्रमित मामले शामिल हैं।

प्रदेश में कुल संक्रमित मामलों में 531 ट्रैवलर आए हैं, जबकि 690 लोग स्थानीय हैं। यानी कि ट्रैवलर से कई गुणा अधिक स्थानीय लोग चपेट में आ रहे हैं। गुरुवार को कश्मीर के आठ जिलों में सभी संक्रमित मामले स्थानीय थे। इनमें अनंतनाग से 27, कुपवाड़ा से 19, बारामुला से 29, शोपियां से 35, बांदीपोरा से 15, बड़गाम से 5, पुलवामा में 14 और गांदरबल में 4 मामले शामिल हैं।

प्रदेश में सबसे अधिक कुलगाम में 308 संक्रमित मामले सक्रिय हैं। इसके अलावा कुपवाड़ा में 235, अनंतनाग में 217, श्रीनगर में 193, बारामुला में 190, शोपियां में 125, पुलवामा में 106 मामले सक्रिय हैं। जम्मू संभाग में जम्मू में 124, रामबनमें 137 मामले सक्रिय हैं। गुरुवार को प्रदेश में रिकार्ड 289 मामले से खासतौर पर कश्मीर में सामुदायिक संक्रमण फैलने के संकेत मिले हैं। कश्मीर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं भी कोरोना से संक्रमित हो चुकी हैं। इसके अलावा कई इलाके इसकी चपेट में हैं।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनगिरीश चंद्र मुर्मूसीओवीआईडी-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह