लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने की कवायद फिर तेज, कांग्रेस का दावा- BJP दोबारा सरकार बनाने को बेकरार

By स्वाति सिंह | Updated: July 2, 2018 14:34 IST

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक जारी है। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, पी चिदंबरम समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 2 जुलाई: जम्मू कश्मीर के कांग्रेस चीफ गुलाम अहमद मीर से जब कांग्रेस-पीडीपी के गठबंधन के लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा '2014 में कांग्रेस ने अपनी भूमिका निभाई थी लेकिन स्थिति अब बदल गई है। इस मामले में न तो कोई पहल और न ही प्रयास किया है।' राज्यपाल को संवैधानिक निर्णय लेना चाहिए। लेकिन इससे पहले शनिवार को उन्होंने दावा किया था कि जब से कांग्रेस-पीडीपी के गठबंधन की बात चल रही है तब से बीजेपी सत्ता में दूबारा आने की कोशिश में लगी हुई है।  

ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर की सियासत को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक, गठबंधन सरकार बनाने की तैयारी

बता दें कि सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक जारी है। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, पी चिदंबरम समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को कांग्रेस विधायकों की श्रीनगर में बैठक भी होनी है। इसके साथ ही खबर यह भी है कि बीते दो दिनों से पीडीपी नेता और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती दिल्ली में ही हैं।  कहा जा रहा है कि दोनों पार्टी के नेताओं के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा का दौर जारी है। हालांकि रविवार को कांग्रेस ने पीडीपी के साथ गठबंधन की संभावना को पूरी तरह से खारिज कर दिया था।  

ये भी पढ़ें: अर्से बाद फूटा सुषमा स्वराज के पति का दर्द, बोले- सुषमा के साथ हो रहे बर्ताव से ‘असहनीय दर्द’ हो रहा है

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में कुल 89 विधान सभा सीटें हैं। राज्य में कुल 87 सीटों के लिए चुनाव होते हैं। दो सीटें मनोनीत सदस्यों के लिए आरक्षित है। अभी विधान सभा में महबूबा मुफ्ती की पीडीपी के पास 28 विधायक हैं। कांग्रेस के पास 12 विधायक हैं। राज्य में बहुमत के लिए कुल 44  विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है। ऐसे में अगर पीडीपी और कांग्रेस एक साथ आते हैं तो उनको 40 सीट मिल जाएंगे और बहुमत के लिए कुल 44  विधायक चाहिए। खबरों की मानें तो कांग्रेस कहना है कि अगर 3 निर्दलीय विधायक और 1-1 सीपीआईएम-जेकेडीऍफ के विधायक सरकार बनाने के पक्ष में हैं। उन्होंने इस बात का भरोसा भी दिलाया है कि वह विधायक सरकार बनाने में साथ देंगे। मंगलवार को होने वाली बैठक में इन्हीं मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारकांग्रेसमेहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज