लाइव न्यूज़ :

जामिया छात्रों की पिटाईः कपिल मिश्रा का बयान, कहा- अगर उस दिन कसाब भागकर गन समेत लाइब्रेरी में घुस जाता तो मासूम कहलाता

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 17, 2020 13:00 IST

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में पुलिस की कथित बर्बरता के दो महीने बाद एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें अर्धसैनिक बलों और पुलिस कर्मियों को छात्रों को 15 दिसंबर को पुस्तकालय में पीटते हुए देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देजामिया मिल्लिया इस्लामिया में पुलिस की कथित बर्बरता के दो महीने बाद एक नया वीडियो सामने आया, जिसके बाद से राजनीति गरमा गई  है। कपिल मिश्रा ने सोमवार (17 फरवरी) को देश की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलने वालों को निशाने पर लिया है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पुलिस की कथित बर्बरता के दो महीने बाद एक नया वीडियो सामने आया, जिसके बाद से राजनीति गरमा गई  है। विरोधियों के निशाने पर सत्ता पक्ष है। वहीं, दिल्ली मे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता कपिल मिश्रा ने सोमवार (17 फरवरी) को देश की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलने वालों को निशाने पर लिया है और विवाद खड़ा कर देने वाला बयान दिया है। 

कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगर उस दिन कसाब भागकर गन समेत लाइब्रेरी में घुस जाता तो इनोसेंट कहलाता...।' बता दें, अभी हाल में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर लड़ने वाले कपिल मिश्रा को हार का सामना करना पड़ा है।   

इधर, बीते दिन बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया कि जामिया पुलिस की बर्बरता को लेकर कथित तौर पर जो वीडियो सामने आया है उसमें दिखता है कि पुस्तकालय में वास्तव में 'पत्थरबाज' बैठे थे। पुस्तकालय में बैठे छात्रों ने नकाब पहन रखा था और बंद पड़ी किताबों को पढ़ रहे थे। वे छात्र 'पूरी तत्परता के साथ दरवाजे की तरफ देख रहे हैं न कि पुस्तकालय में आराम से पढ़ाई कर रहे हैं।'

 

मालवीय ने कहा कि पथराव के बाद दंगाईयों ने पुस्तकालय में खुद की पहचान छिपाने का प्रयास नहीं किया? जामिया के दंगाईयों के लिए अच्छा है कि उन्होंने खुद ही अपनी पहचान बता दी।

बता दें, विश्वविद्यालय में पुलिस की कथित बर्बरता के दो महीने बाद एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें अर्धसैनिक बलों और पुलिस कर्मियों को छात्रों को 15 दिसंबर को पुस्तकालय में पीटते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को जामिया समन्वय समिति ने जारी किया है। इसके सदस्यों में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र और पूर्व छात्र हैं। 

जामिया समन्वय समिति ने सीसीटीवी फुटेज प्रतीत हो रहे 48 सेकंड का यह वीडिया जारी किया है, जिसमें कथित तौर पर अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के करीब सात-आठ कर्मी ओल्ड रीडिंग हॉल में प्रवेश करते और छात्रों को लाठियों से पीटते दिख रहे हैं। ये कर्मी रूमाल से अपने चेहरे ढंके हुए भी नजर आ रहे हैं। 

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियाकपिल मिश्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज