लाइव न्यूज़ :

Jammu & Kashmir: कुलगाम मुठभेड़ में सेना को मिली सफलता, 6 आतंकी ढेर, DGP ने 'मील का पत्थर' करार दिया

By आकाश चौरसिया | Updated: July 7, 2024 15:29 IST

Jammu & Kashmir: कुलगाम जिले में दो जगह हुई मुठभेड़ में कुल 6 आतंकियों को भारतीय सेना के जवानों ने मार गिराया है। इस पर बात करते हुए राज्य के डीजीपी आर आर स्वैन ने मील का पत्थर करार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकुलगाम में हुई मुठभेड़ में अब तक कुल 6 आतंकी ढेरइसके अलावा दो जवान भी भारतीय सेना के शहीद हो गएफिलहाल ये लड़ाई आतंकियों और सेना के बीच जारी है

Jammu & Kashmir: जम्मू और कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आर आर स्वैन ने रविवार को पुलिस, भारतीय सेना और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ के बीच घोषणा की है कि अब तक कुल 6 आतंकियों को मार गिराया गया है। हालांकि, उन्होंने इसे मील का पत्थर मानते हुए जवानों की पीठ थपथपाने का काम किया है। गौरतलब है कि यह मुठभेड़ कुलगाम जिले के मोदरगाम और फ्रिसिल चिन्निगाम इलाके में हो रही है, जहां अब तक कुल 6 आतंकियों को सेना ने मार गिराया है। वहीं, भारतीय सेना के 2 जवान भी शहीद हो गए।  

श्रीनगर में मीडिया से बात करते हुए डीजीपी ने पुख्ता किया कि मुठभेड़ जिले में अलग-अलग हिस्सों में जारी है। अब तक छह आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।

आरआर स्वैन ने मीडिया से बात करते इस बात को पुरजोर तरीके से कहा कि पुलिस अब लड़ाई में अच्छी पोजिशन में है और हमें जल्द ही इसमें सफलता मिलती हुई दिखेगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के माहौल में यह उपलब्धि हमारे लिए काफी बड़ी होगी। इसमें लोग भी आतंकियों के खात्मे के लिए हमारे साथ आ रहे हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है और अभी परिणाम नहीं निकल पाए हैं। 

माना जा रहा है कि इस ऑपरेशन में लोकल आतंकी भी मिले हुए हैं। जिसकी हमें खबर मीडिया के जरिए प्राप्त हुई है। पहले एनकाउंटर मोदरगाम गांव में शनिवार को पुलिस के जरिए किया गया था, फिर फ्रिसिल चिन्निगाम में भी इस तरह आतंकियों को मार गिराया गया है। 

यह आतंकियों के हमले ऐसे समय में हुए, जब अमरनाथ यात्रा आने वाले कुछ महीनों में जोर-शोर से चालू रहेगी। इसे कड़ी निगरानी के लिए पुख्ता इंतजाम भी जरूरी हैं। 

कुलगाम में दो जगह जारी है मुठभेड़पहली मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर जिले के मोदरगाम गांव में हुई, जब भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों की मौजूदगी के बारे में विशेष इनपुट के बाद एक संयुक्त तालाशी अभियान शुरू किया। इस प्रक्रिया के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की और वहीं से मुठभेड़ शुरू हो गई। 

अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी में भारतीय सेना के 2 जवान गंभीर रूप से घायल हुए। 

दूसरी मुठभेड़ फ्रिसिल चिन्निगाम इलाके में हुई, जहां सुरक्षाबलों ने कहा कि घेराबंदी और तालाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने वहां भी फायर शुरू किया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuकुलगाम मुठभेड़kulgam EncounterSrinagar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज