लाइव न्यूज़ :

"विदेश में अपने ही देश की आलोचना करना शर्म की बात", केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने राहुल गांधी पर कसा तंज

By अंजली चौहान | Updated: June 2, 2023 10:19 IST

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने राहुल गांधी के विदेश दौरे के दौरान दिए बयानों पर निशाना साधते हुए कहा कि यही लोग देश का माहौल खराब कर रहे हैं और तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने राहुल गांधी के बयानों के लिए उनकी आलोचना की राहुल गांधी इस समय अपने विदेश दौरे पर हैंआरके सिंह ने कहा शर्म की बात है राहुल गांधी विदेश में देश के बारे में बोल रहे

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अपने विदेश दौरे पर हैं। इस दौरान वह भारत की मौजूदा सरकार को लेकर विदेशी मंच पर आलोचना कर रहे हैं। उनके इन टिप्पणियों के सामने आने के बाद बीजेपी ने उनका घेराव किया है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने राहुल गांधी के बयानों को लेकर उनकी कड़ी निंदा की है।

उन्होंने कहा कि किसी के लिए विदेश जाना और उसकी आलोचना करना "बहुत शर्म की बात" है। यह अपने देश की एक नकारात्मक सोच को दिखाता है। कांग्रेस नेता के अमेरिका में एक समारोह के दौरान दिए बयानों पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरके सिंह ने कहा कि कोई भी भारतीय इस तरह के कार्यों की सराहना नहीं करेगा और यह कांग्रेस का चरित्र है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आरके सिंह ने बीते गुरुवार को यह बयान दिया और राहुल गांधी की आलोचना की। 

हमारे यहां अल्पसंख्यक जितने सुरक्षित उतने कहीं नहीं- आरके सिंह 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर इसलिए बोलते हैं क्योंकि यहां उन्हें देश के खिलाफ बोलने के लिए मंच नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि वे विदेश में सैकड़ों लोगों को एक कमरे में इकट्ठा करते हैं और अपने देश के बारे में भ्रामक दावे करते हैं। ऐसा कुछ नहीं है जो किसी दूसरे देश के किसी नेता को करते हुए देखा जाएगा। हालांकि, इस संबंध में कांग्रेस के नेता अपवाद हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हमारे यहां इतनी अल्पसंख्यक सुरक्षा है जितनी कहीं और नहीं है,  हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान या यहां तक ​​कि चीन को भी देख लीजिए और आप देखेंगे कि हमारा देश हर तरह से समानता को मानता है। यही लोग हैं जो स्थिति को खराब कर रहे हैं। ये लोग तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "ये विपक्षी दल एकता की बात करते हैं, लेकिन वे सभी परिवार उन्मुख संगठन हैं और केवल उन परिवारों के लिए बोलते हैं जिनका वे प्रतिनिधित्व करते हैं।"सिंह ने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में वे सत्ता में हैं, वहां विकास की कमी के सवालों के बीच कांग्रेस नेता लोगों का ध्यान भटकाने के लिए विदेशों में घूम रहे हैं।  

टॅग्स :RK Singhराहुल गांधीभारतमोदी सरकारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज