लाइव न्यूज़ :

हाथरस कांडः राजस्थान के डीजीपी भूपेंद्र यादव ने कहा, उत्तर भारत में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे हैं अपराध

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 2, 2020 14:52 IST

'हफ्तेभर के अंदर अलवर के तिजारा, सीकर, आमेर, सिरोही, अजमेर, बारां में दुष्कर्म व गैंगरेप की घिनौनी वादरातें हुईं लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री अशोक गहलोत पूरी तरह मौन हैं।' 

Open in App
ठळक मुद्देडीजीपी भूपेंद्र यादव का कहना है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उत्तर भारत में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी भूमिका अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और समाज में जागरूकता बढ़ाने की है।

जयपुरः उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 19 वर्षीय दलित युवती के साथ कथित सामूहिक बलात्कार, हत्या और उसके जबरन अंतिम संस्कार की घटना से देश में रोष व्याप्त है। कांग्रेस प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी हुई है। इस बीच राजस्थान के डीजीपी भूपेंद्र यादव का कहना है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उत्तर भारत में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि हमारी भूमिका अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और समाज में जागरूकता बढ़ाने की है। हमने ऐसे मामलों में तेजी से काम किया है और यौन हिंसा के खिलाफ माहौल बनाने के लिए कुछ एनजीओ के साथ काम कर रहे हैं।

इधर, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान जैसे शांतिप्रिय राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। बजरी माफिया का आतंक, लूट, हत्या के मामले तो बढ़ ही रहे हैं, इसके अलावा महिलाओं एव बच्चियों के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म, गैंगरेप की वारदातें भी राज्य को कलंकित कर रही हैं। 

पूनियां ने कहा कि हफ्तेभर के अंदर अलवर के तिजारा, सीकर, आमेर, सिरोही, अजमेर, बारां में दुष्कर्म व गैंगरेप की घिनौनी वादरातें हुईं लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री अशोक गहलोत पूरी तरह मौन हैं। 

पूनियां ने कहा, 'वे कानून व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं, ना ही इन मामलों पर संज्ञान ले रहे हैं, ऐसे में पीड़ित लोग न्याय के लिये दर-दर भटक रहे हैं।' पूनियां ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ हुई वारदातों पर क्यों नहीं बोल रही हैं? 

पूनियां ने सवाल किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाद्रा उत्तरप्रदेश तो चले जाते हैं, लेकिन इतनी वारदातें होने के बाद राजस्थान क्यों नहीं आते?

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज