लाइव न्यूज़ :

जीसैट- 6ए से इसरो का संपर्क टूटा, प्रोजक्ट प्रमुख ने जताई ठीक होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: April 2, 2018 04:56 IST

इसरो अध्यक्ष के. सिवन ने कहा कि शुरूआती डेटा से यह जाहिर होता है कि इसके ठीक होने की गुंजाइश है लेकिन उपग्रह से संपर्क स्थापित होना जरूरी है। 

Open in App

बेंगलुरू, 2 अप्रैलः भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा है कि 29 मार्च को प्रक्षेपित किए गए जीसैट-6 ए उपग्रह के साथ उनका संपर्क टूट गया है और उससे फिर से संपर्क जोड़ने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, शुरूआती डेटा से यह जाहिर हो रहा है कि इसके ठीक होने की गुंजाइश है। भारत का यह नया संचार उपग्रह ‘मिलिट्री एप्लीकेशन’ से लैस है। अंतरिक्ष एजेंसी का उपग्रह से उस वक्त संपर्क टूट गया, जब इसने तीसरे और आखिरी कदम के तहत ईंजन को चालू करने की कोशिश की ताकि उपग्रह को लक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सके।

इसे आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से 29 मार्च को प्रक्षेपित किया गया था। इसरो अध्यक्ष के. सिवन ने पीटीआई भाषा से कहा कि शुरूआती डेटा से यह जाहिर होता है कि इसके ठीक होने की गुंजाइश है लेकिन उपग्रह से संपर्क स्थापित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब कभी गड़बड़ी होती है तो उपग्रह ‘सेफ मोड’ में चला जाता है और यह फौरन पहले वाली स्थिति में लौट आता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘एक बार हम संपर्क स्थापित कर लें, फिर हम आगे का कार्य कर पाएंगे।’’ सिवन ने स्थिति ठीक होने के संबंध में एक सवाल के जवाब में कहा कि फिलहाल शुरूआती डेटा से यह जाहिर हो रहा है कि हमारे पास गुंजाइश है, हम कोशिश कर रहे हैं।

अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि जीसैट - 6 ए को उसकी कक्षा में ऊपर उठाने का दूसरा ऑपरेशन शनिवार को सफलतापूर्वक किया गया था लेकिन एक अप्रैल को होने वाले तीसरे और आखिरी चरण में उपग्रह से संपर्क टूट गया। दरअसल, किसी उपग्रह को तीन चरणों में उसकी कक्षा में स्थापित किया जाता है। इसरो का मुख्यालय बेंगलुरू में है।

2,140 किग्रा वजन के जीसैट - 6ए को ‘जीएसएलवी - एफ 08’ रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया था। रॉकेट के तीसरे चरण में एक क्रायोजोनिक इंजन लगा हुआ था। उपग्रह का लक्ष्य दूर दराज में स्थित जमीनी टर्मिनलों के जरिए मोबाइल संचार में मदद करना है। इसरो उपग्रह को उसकी कक्षा में स्थापित करने के ऑपरेशन के बारे में अपनी वेबसाइट पर सामान्य तौर पर जानकारी देता है। लेकिन इसने आखिरी अपडेट 30 मार्च को दिया था। 

बहरहाल, इसरो ने यह नहीं बताया है क्या गड़बड़ी हुई है। हालांकि, रिपोर्टों से पता चलता है कि गड़बड़ी उपग्रह की ऊर्जा प्रणाली से संबद्ध है। इसरो अध्यक्ष के. सिवन के लिए यह पहला मिशन है जिन्होंने जनवरी में अंतरिक्ष एजेंसी की कमान संभाली थी। 

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज