लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर : शोपियां में आईएसजेके का आतंकवादी मुठभेड़ में मारा गया

By भाषा | Updated: May 11, 2019 01:56 IST

मारे गए आतंकवादी की पहचान बारामुला जिले के सोपोर क्षेत्र के मॉडल टाउन-बी में रहने वाले इश्फाक अहमद सोफी उर्फ ​​उमर के रूप में हुई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इश्फाक का आतंकवाद अपराध का रिकॉर्ड है और वह शुरू में आतंकी संगठन हरकतुल मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ था।

Open in App

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर (आईएसजेके) का एक आतंकवादी मारा गया। यह जानकारी सेना ने दी। श्रीनगर स्थित चिनार कोर्प्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में एक ट्वीट में कहा, ‘‘आतंकवाद मुक्त कश्मीर के तहत आतकंवादियों के नेतृत्व को निशाना बनाते हुए। लगातार चल रहे प्रयास में सफलता। आतंकवाद की अनेक घटनाओं में लिप्त आईएसजेके का इश्फाक सोफी मारा गया।"

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों ने शोपियां के हरपोरा इलाके में रामनगरी में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक खुफिया सूचना के आधार पर घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने कहा, ‘‘तलाश अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई की गई जिससे एक संक्षिप्त मुठभेड़ हुई।

प्रवक्ता ने कहा कि संक्षिप्त मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। प्रवक्ता के अनुसार मारे गए आतंकवादी की पहचान बारामुला जिले के सोपोर क्षेत्र के मॉडल टाउन-बी में रहने वाले इश्फाक अहमद सोफी उर्फ ​​उमर के रूप में हुई। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इश्फाक का आतंकवाद अपराध का रिकॉर्ड है और वह शुरू में आतंकी संगठन हरकतुल मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ था।

वह अपने अन्य आतंकवादी साथियों के साथ सफा कदाल, सौरा में सीआरपीएफ बंकर, पुलिस स्टेशन खनियार, पर ग्रेनेड हमलों सहित कई आतंकी अपराधों में शामिल था।’’ उन्होंने बताया कि इशफाक को इससे पहले गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में जमानत पर उसे रिहा कर दिया गया।

इशफाक 2018 में एक बार फिर आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार एवं गोलाबारूद समेत अपराध से संबंधित काफी संदिग्ध सामग्री जब्त की गयी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला