लाइव न्यूज़ :

Video: पाकिस्तान में भारतीय राजनयिक की कार का ISI वाले बाइक से कर रहे हैं पीछा, घर पर भी नजर

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 5, 2020 07:54 IST

पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अफसरों को जासूसी के आरोप में हाल ही में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के दो अधिकारियों को जासूसी के आरोप में “निषिद्ध व्यक्ति” घोषित किया और 24 घंटे के भीतर उन्हें देश छोड़ने का आदेश दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिक गौरव अहलूवालिया को परेशान किए जाने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी है। मार्च महीने में 13 ऐसी घटनाओं का हवाला देते हुए भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तान की सरकार को पत्र लिखकर मामले की जांच के लिए बोला था।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में तैनात शीर्ष भारतीय राजनयिक गौरव अहलूवालिया को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI)वाले परेशान कर रहे हैं।  गौरव अहलूवालिया के कार का ISI वाले पीछा कर रहे हैं। इनता ही नहीं गौरव अहलूवालिया के घर के बाहर ISI ने  लोगों की तैनाती की है। गौरव अहलूवालिया के घर के बाहर ISI ने कई लोगों की कार और बाइक से तैनाती की है। 

बताया जा रहा है कि मामला 2 जून का है। जिस दिन गौरव अहलूवालिया को डराने की कोशिश की गई। 2 जून को जब  गौरव अहलूवालिया अपने आवास से बाहर निकल रहे थे तभी वहां ISI के लोग बाइक लेकर खड़ थे और जब वह कार बैठकर जाने लगे तो उनके कार का पीछा भी किया गया। 

गौरव अहलूवालिया को पहले भी किया जा चुका है परेशान 

हालांकि ये ऐसा पहला मामला नहीं है कि जब गौरव अहलूवालिया को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी द्वारा परेशान किया जा रहा है। इससे पहले भी कई बार इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिक गौरव अहलूवालिया को परेशान किए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस्लामाबाद में स्थित भारतीय मिशन इसको लेकर चिंता भी जता चुका है। 

भारतीय राजनयिकों को पहले भी परेशान कर चुके हैं ISI वाले 

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च में भी पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तानी एजेंसियों द्वारा अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के लगातार उत्पीड़न के विरोध में इस्लामाबाद में विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखकर विरोध जताया था। 

पत्र में भारतीय उच्चायोग ने मार्च में हुए 13 ऐसे उत्पीड़न के उदाहरणों का हवाला दिया था, जिसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी द्वारा भारतीय अधिकारियों और कर्मचारियों को परेशान किया गया था। पत्र में भारतीय उच्चायोग ने इन मामलों के लिए पाकिस्तान की सरकार से जांच करने को भी कहा था और लिखा था कि पाकिस्तान की सरकार ये सुनिश्चित करें कि भारतीय अधिकारियों के साथ दोबारा ऐसा ना हो। 

भारत ने हाल ही में पाकिस्तानी उच्चायोग के अफसर दो जासूसी के आरोप में पकड़ा है

हाल ही में पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अफसरों को जासूसी के आरोप में पकड़ा गया है। भारत ने दोनों को पर्सोना-नॉन ग्रेटा घोषित किया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट (MIU) को इनपुट मिले थे कि पाकिस्तान उच्चायोग में काम करने वाले आबिद और ताहिर भारतीय सेना के जवानों को निशाना बनाते थे और खुद को भारतीय बताकर पहले उनसे दोस्ती करते, और फिर उन्हें अपने झांसे में फंसाने की कोशिश करते थे। ताकि देश की खुफिया जानकारी हासिल कर सके। 

आबिद हुसैन और मोहम्मद ताहिर नाम के दोनों कर्मचारियों को दिल्ली पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे रुपयों के बदले एक भारतीय नागरिक से भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठानों से संबंधित संवेदनशील दस्तावेज हासिल कर रहे थे।   

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल