लाइव न्यूज़ :

क्या इंसानी जान की कोई कीमत नहीं, बंबई उच्च न्यायालय ने ‘म्हाडा’ से पूछा 

By भाषा | Updated: July 5, 2019 20:35 IST

म्हाडा के वकील प्रकाश लाड ने शुक्रवार को अदालत को बताया कि इमारत के आसपास बैरीकेड लगाए गए हैं और गाड़ियों की आवाजाही और पैदल यात्रियों के लिये अलग-अलग पथ बनाए गए हैं। पीठ ने इस पर यह जानना चाहा कि इमारत के ऊपर से लटक रहा कोई हिस्सा गिरा है क्या?

Open in App
ठळक मुद्देलाड ने कहा कि मलबा गिरने पर सड़क पर आएगा तो पीठ ने म्हाडा को निर्देश दिया कि वह इमारत के चारों तरफ जाल लगाए।पांच मंजिला एस्प्लानेड मैंशन, जिसे पूर्व में वाटसन्स होटल के नाम से जाना जाता था, ‘दुनिया के 100 जर्जर स्मारकों’ में दर्ज है। 

बंबई उच्च न्यायालय को शुक्रवार को महाराष्ट्र हाउसिंग एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) ने बताया कि दक्षिण मुंबई में 150 साल पुरानी जीर्णावस्था में खड़े एस्प्लानेड मैंशन को अब भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं किया जा सका है।

इसके बाद अदालत ने संस्था से पूछा कि क्या इंसानी जान की कोई कीमत नहीं है? न्यायमूर्ति एस सी धर्माधिकारी और गौतम पटेल की खंडपीठ ने पिछले महीने म्हाडा को निर्देश दिया था कि वह इमारत के आस-पास के इलाके को सुरक्षित करने के लिये कदम उठाए।

म्हाडा के वकील प्रकाश लाड ने शुक्रवार को अदालत को बताया कि इमारत के आसपास बैरीकेड लगाए गए हैं और गाड़ियों की आवाजाही और पैदल यात्रियों के लिये अलग-अलग पथ बनाए गए हैं। पीठ ने इस पर यह जानना चाहा कि इमारत के ऊपर से लटक रहा कोई हिस्सा गिरा है क्या?

अगर यह गिरा तो सड़क पर गिरेगा या लगाए गए बैरीकेड के अंदर। जब लाड ने कहा कि मलबा गिरने पर सड़क पर आएगा तो पीठ ने म्हाडा को निर्देश दिया कि वह इमारत के चारों तरफ जाल लगाए। अदालत ने कहा कि यह सबकुछ अब तक हो जाना चाहिए था क्योंकि इमारत का लटक रहा हिस्सा ढहने से पहले म्हाडा को नोटिस नहीं देगा।

पांच मंजिला एस्प्लानेड मैंशन, जिसे पूर्व में वाटसन्स होटल के नाम से जाना जाता था, ‘दुनिया के 100 जर्जर स्मारकों’ में दर्ज है। 

टॅग्स :मुंबईहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल