लाइव न्यूज़ :

बाबरी के पक्षकार बोले- पीएम मोदी विकास की बात करते हैं, 2019 में भी बनेंगे प्रधानमंत्री 

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 28, 2018 19:57 IST

 बाबरी मस्जिद विवादित ढांचे मामले में पक्षकार इकबाल अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के समर्थन की बात की है।

Open in App

अयोध्या, 28 जून:  बाबरी मस्जिद विवादित ढांचे मामले में पक्षकार इकबाल अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के समर्थन की बात की है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा, अगले साल पीएम मोदी के ही सत्ता में आने की उम्मीद है। 

अंसारी ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा, 'हम उनसे खुश हैं और कोई दिक्कत नहीं है। वह ऐसा कुछ भी नहीं कहते हैं, जो हिंदुओं और मुस्लिमों को नाराज हो। मोदी हमेशा विकास की बात करते हैं और ऐसा ही करते भी हैं। अगर यह सब जारी रहता है तो प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ही अगले साल 2019 में वापसी करेगी।

असांरी ने इसके बाद सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा, 'योगी जी का काम प्रशंसनीय है। वह जो भी कहते हैं या करते हैं, वो विकास के लिए होता है। उन्होंने कहा है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए हमें इंतजार करना चाहिए। सबूतों के आधार पर ही कोई फैसला लिया जाना चाहिए और कोर्ट अपना काम करेगा।' 

बता दें कि इकबाल अंसारी इस विवाद के मुद्दई रहे हाशिम अंसारी के बेटे हैं। हासिम अंसारी की मृत्यु के बाद से इकबाल इस केस को लड़ रहे हैं। इसी साल फरवरी में अंसारी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की थी। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबाबरी मस्जिद विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया