लाइव न्यूज़ :

IPS अधिकारी को फोन पर धमकी देने का मामला: मुलायम सिंह ने माना- हां, मेरी थी आवाज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 16, 2018 05:20 IST

आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर को फोन पर धमकी मामला जांच के बाद अंतिम रूप लेता नजर आ रहा है। ऐसे में हाल ही में इस मामले में जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने सीजेएम कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा।

Open in App

आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर को फोन पर धमकी मामला जांच के बाद अंतिम रूप लेता नजर आ रहा है। ऐसे में हाल ही में इस मामले में जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने सीजेएम कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा। कोर्ट को बताया है कि मुलायम सिंह यादव ने माना है कि उन्होंने ही आईपीएस अफसर को फोन किया था, आवाज उन्हीं की है। ऐसे में अब मुलायम सिंह की मुसीबत इस मामले में बढ़ सकती है। 

खबर के अनुसार 10 जुलाई, 2015 को आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर को मोबाइल से दी गई थी। जिसके बाद अमिताभ ने शितायत दर्ज करवाई थी। जिसके आधार पर कथित धमकी के संबंध में दर्ज मामले में मुलायम सिंह यादव ने अपनी आवाज का नमूना देने से इनकार कर दिया था।

ऐसे में विवेचक सीओ बाजारखाला अनिल कुमार ने सीजेएम लखनऊ कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में उन्होंने कहा है कि वो 4 अगस्त, 2018 को मुलायम सिंह के 3/111, सुशांत गोल्फ सिटी, गोसाईं गंज स्थित आवास पर उनसे मिले।इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि यह उन्हीं की आवाज है पर वो अपनी आवाज का नमूना नहीं देना चाहते हैं। कोर्ट को पेश की कई रिपोर्ट के अनुसार मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अमिताभ को केवल समझाया था उनकी ओर से किसी भी प्रकार की धमकी नहीं दी गई थी लेकिनउनके द्वारा अनावश्यक रूप से बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया है।

गौरबतल है कि 20 अगस्त, 2016 को  मुलायम सिंह के आवाज़ का नमूना लेने का आदेश दिया गया था और पुलिस रिपोर्ट जल्द ही कोर्ट में प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवसमाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतPrateek Yadav Postmortem Report: चोट 1, 2 और 3 लगभग 5-7 दिन पुरानी और चोट 4, 5 और 6 लगभग 1 दिन पुरानी?, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

भारतप्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में होगा?, जानिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्या पता चला?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतअखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा यादव को लेकर किया एक सनसनीखेज पोस्ट, कहा- तलाक तक पहुंची नौबत

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो