लाइव न्यूज़ :

Dombivli MIDC Fire: ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की गाड़ियां ने मौके पर पहुंचकर बुझाई

By आकाश चौरसिया | Updated: June 12, 2024 14:47 IST

Thane Fire Break Out: महाराष्ट्र के ठाणे क्षेत्र में आने वाले डोंबिवली क्षेत्र में MIDC फेज-2 में एक केमिकल कंपनी में आग लग गई। हालांकि, मौके पर दमकल कर्मी पहुंचने में कामयाब रहे और एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देमाहाराष्ट्र के ठाणे में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन, इस प्रक्रिया में दमकल कर्मियों को करीब 1 घंटे लगे

Dombivli MIDC Fire: महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित डोंबिवली में MIDC फेज-2 क्षेत्र में एक केमिकल कंपनी में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, आग लगने का सही कारण अभी तक बाहर नहीं आ सका है। 

इस मामले पर ठाणे डीसीपी कल्याण, सचिन गुंजाल ने कहा, केमिकल कंपनी में सुबह 10:30 बजे अचानक से आग लग गई। आग बगल की केमिकल कंपनी में भी फैल गई। फिलहाल हमनें पूरे क्षेत्र पर नियंत्रण बनाने का प्रयास कर रहे हैं। अब लगी आग को बुझाने का कार्य जारी है। फायर ब्रिगेड अधिकारी के अनुसार, लगी आग को घंटे के अंदर नियंत्रण पा लिया गया है। प्राथमिक सूचना के मुताबिक, हमें कंपनी के प्रशासन के जरिए इस बात की जानकारी पता चली, ये भी बताया गया कि कोई भी फैक्ट्री के अंदर नहीं है। 

आग पर काबू पाने का काम जारीअधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि तीन दमकल गाड़ियां और एक एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि आग बुझाने का काम अभी भी जारी है। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है।

पिछले महीने फैक्ट्री में विस्फोट यह यूनिट अमुदन केमिकल्स के पास स्थित है, जहां 23 मई को हुए भीषण विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे। निकम ने बताया कि डोंबिवली एमआईडीसी (महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम) इलाके में स्थित फैक्ट्री में बुधवार सुबह करीब 10 बजे आग लग गई।

टॅग्स :महाराष्ट्रThane PoliceमुंबईThane Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट