लाइव न्यूज़ :

मीडिया कंपनी एनडीटीवी की अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुपर्णा सिंह ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: August 22, 2019 18:37 IST

कंपनी ने कहा , " नियुक्ति पर मंत्रालय की अनुमति के लिए 12 दिसंबर 2017 को आवेदन किया गया था। हालांकि, अभी तक मंजूरी प्राप्त नहीं हुई है। इसके बाद सुपर्णा सिंह और कंपनी ने एक नियुक्ति समझौता किया। इसके तहत उनकी नियुक्ति इस मंजूरी पर निर्भर थी।"

Open in App
ठळक मुद्देएनडीटीवी ने कहा कि मामले को निदेशक मंडल और समिति के सदस्यों के समक्ष विचार के लिए रखा जाएगा।सीबीआई ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों के उल्लंघन के मामले में एनडीटीवी के प्रवर्तकों प्रणय रॉय और राधिका रॉय और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मीडिया कंपनी एनडीटीवी की अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुपर्णा सिंह ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। एनडीटीवी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनडीटीवी ने शेयर बाजारों को बताया, "सुपर्णा ने कंपनी को बताया कि वह तत्काल प्रभाव से अंतरिम सीईओ के पद से इस्तीफा दे रही हैं। " एनडीटीवी ने कहा कि चार दिसंबर 2017 को निदेशक मंडल ने एक प्रस्ताव में सुपर्णा सिंह को सीईओ नियुक्त किया था। इस पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की मंजूरी की जरूरत थी।

कंपनी ने कहा , " नियुक्ति पर मंत्रालय की अनुमति के लिए 12 दिसंबर 2017 को आवेदन किया गया था। हालांकि, अभी तक मंजूरी प्राप्त नहीं हुई है। इसके बाद सुपर्णा सिंह और कंपनी ने एक नियुक्ति समझौता किया। इसके तहत उनकी नियुक्ति इस मंजूरी पर निर्भर थी।"

तदानुसार, इस दौरान सुपर्णा सिंह अंतरिम सीईओ के रूप में काम कर रहीं थी। एनडीटीवी ने कहा कि मामले को निदेशक मंडल और समिति के सदस्यों के समक्ष विचार के लिए रखा जाएगा। जांच एजेंसी सीबीआई ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों के उल्लंघन के मामले में एनडीटीवी के प्रवर्तकों प्रणय रॉय और राधिका रॉय और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह मामला 2007- 09 के बीच किये गये विदेशी निवेश से जुड़ा है। हालांकि, कंपनी ने हालाकि इन आरोपों को खारिज किया है। सीबीआई ने इसके साथ ही समाचार चैनल के तत्कालीन सीईओ विक्रमादित्य चंद्रा और अज्ञात सरकारी अधिकारियों के खिलाफ भी आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। इस महीने की शुरुआत में एनडीटीवी के संस्थापक रॉय दंपति को मुंबई हवाई अड्डे पर विदेश जाने से रोका गया था। 

टॅग्स :दिल्लीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज