लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने के लिये आतंकवादी साजिश की खुफिया सूचना:सेना के अधिकारी

By भाषा | Updated: July 18, 2020 00:37 IST

Open in App
ठळक मुद्देअमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने के लिये आतंकवादियों के साजिश रचने कि सूचना मिली है। वार्षिक यात्रा को निर्बाध सुनिश्चित करने के लिये पूरी व्यवस्था की गई है एवं संसाधन लगाये गये हैं।

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने के लिये आतंकवादियों के साजिश रचने के बारे में जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों को खुफिया सूचना मिली है। थल सेना के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वार्षिक यात्रा को निर्बाध सुनिश्चित करने के लिये पूरी व्यवस्था की गई है एवं संसाधन लगाये गये हैं।

अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार की मुठभेड़ में जैश ए मोहम्मद के एक स्वयंभू कमांडर सहित तीन आतंकवादियों का मारा जाना एक मुंहतोड़ जवाब है। यह 21 जुलाई को यात्रा शुरू होने से महज चार दिन पहले हुआ। टू सेक्टर के कमांडर, ब्रिगेडियर विवेक सिंह ठाकुर ने दक्षिण कश्मीर में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इस बारे में खुफिया सूचना है कि आतंकवादी यात्रा को निशाना बनाने की अपनी पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन इसके निर्बाध एवं शांतिपूवर्क संपन्न होने की व्यवस्था की गई है तथा संसाधन लगाये गये हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अमरनाथ यात्रा बगैर किसी विघ्न के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिये प्रतिबद्ध हैं और सुरक्षा स्थिति नियंत्रण में बनी रहेगी। ’’ ब्रिगेडियर ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के एक हिस्से का उपयोग यात्री करेंगे, जो संदेनशनील बना रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह हिस्सा थोड़ा संवेदनशील है। यात्री सोनमर्ग (गंदेरबल) तक जाने के लिये इस रास्ते का उपयोग करेंगे और यह (बलटाल) एकमात्र मार्ग है जो अमरनाथ गुफा जाने के लिये चालू रहेगा।’’ 

टॅग्स :अमरनाथ यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

पूजा पाठAmarnath Yatra: अमरनाथ गुफा में छड़ी मुबारक की स्थापना के साथ ही बाबा बर्फानी की यात्रा संपन्न, करीब सवा चार लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

भारतAmarnath Yatra 2025: दस दिन पहले होगा समापन अमरनाथ यात्रा का? न मौसम साथ दे रहा, न ही अब श्रद्धालु नजर आ रहे

पूजा पाठमौसम की मार और श्रद्धालुओं का आना कम, क्या इस बार पहले ही खत्म हो जाएगी अमरनाथ यात्रा?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों