लाइव न्यूज़ :

अजमेर दरगाह के दीवान ने इस्लाम को आतंकवाद से जोड़ने पर जताया एतराज, कहा- ये मुसलमानों का अपमान है

By भाषा | Updated: August 22, 2018 18:09 IST

उन्होंने कहा कि इस्लाम अमन एवं सलामती का स्रोत और मनुष्यों के बीच प्रेम एवं ख़ैर खवाहि को बढ़ावा देने वाला मजहब है।

Open in App

अजमेर, 22 अगस्त: अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख दरगाह दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने आतंकवाद के साथ इस्लाम का नाम जोड़ने को गलत बताते हुए आज कहा कि ऐसा करना मुसलमानों का अपमान है।सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के वंशज एवं वंशानुगत सज्जादा नशीन दरगाह दीवान खान ने ईदुल अजहा के मौके पर जारी एक बयान में यह बात कही है।

उन्होंने कहा,‘‘आतंकवाद के साथ इस्लाम का नाम लेना मुसलमानों का अपमान है ऐसा करने वालों को इस्लाम की शिक्षा और उसके इतिहास की जानकारी नहीं है बल्कि ये लोग इस्लाम धर्म को आम लोगों के बीच बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि आज इस्लाम और आतंकवाद को एक दूसरे का पर्यायवाची मान लिया गया है जबकि हिंसा और इस्लाम में आग और पानी जैसा बैर है। उन्होंने कहा कि इस्लाम अमन एवं सलामती का स्रोत और मनुष्यों के बीच प्रेम एवं ख़ैर खवाहि को बढ़ावा देने वाला मजहब है।

बयान में कहा गया है,‘‘इस्लाम धर्म के कमोबेश एक लाख चौबीस हजार पैगंबरों ने केवल शांति का संदेश दिया है इसलिए आतंकवाद का इस्लाम से कोई संबंध नहीं है यदि कोई इस्लाम को आतंकवादी मजहब करार देता है तो वह केवल इस धर्म से घृणा का इजहार करता है।’’

इसके साथ ही उन्होंने मुसलमानों से अपील की है कि वे ग़ैर मुस्लिमों के सामने अपने धर्म की सही तस्वीर व हकीकत पेश करें।

टॅग्स :आतंकवादीइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टेट जांच एजेंसी ने कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क पर शिकंजा कसा, पीओके-स्थित लश्कर आपरेटिव की संपत्ति कुर्क की

विश्वपाकिस्तान पुलिसः 200 से अधिक खुफिया जानकारी, पंजाब में 21 आतंकवादी अरेस्ट, लाहौर से टीटीपी आतंकवादी पीर शम्स और बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से पकड़ा

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

विश्वपाकिस्तान में 'अज्ञात हमलावरों' ने हिजबुल कमांडर सज्जाद अहमद को मार गिराया, भारत में कई आतंकी घटनाओं में था शामिल

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल