लाइव न्यूज़ :

Indira Gandhi Death Anniversary: राहुल गांधी ने कहा , "मेरी दादी, मेरी ताकत थीं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 31, 2023 11:50 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 39वीं पुण्य तिथि पर याद करते हुए कहा कि वह उनकी ताकत का स्रोत थीं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 39वीं पुण्य तिथि पर याद कियाराहुल ने कहा कि मेरी ताकत, मेरी दादी हैं, उनकी यादें हमेशा मेरे साथ हैं, मेरे दिल में हैंवहीं वरुण गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी सही मायने में ‘देश की माँ’ हैं

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 39वीं पुण्य तिथि पर याद करते हुए कहा कि वह उनकी ताकत का स्रोत थीं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स'पर पोस्ट किया, "मेरी ताकत, मेरी दादी! मैं हमेशा उस भारत की रक्षा करूंगा जिसके लिए आपने अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। आपकी यादें हमेशा मेरे साथ हैं, मेरे दिल में हैं।"

इस मौके पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी की समाधि 'शक्ति स्थल' पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने भी अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि वह वास्तव में 'राष्ट्रमाता' थीं।

वरुण गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, "मेरी दादी स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर सलाम, जो अद्वितीय साहस और संघर्ष की प्रतीक और लोकतांत्रिक समाजवाद की प्रणेता थीं।"

उन्होंने कहा, "कठिन निर्णय लेने के दृढ़ संकल्प के साथ-साथ आपमें मातृत्व की बहुत ही सरल और सौम्य कोमलता भी थी। आप वास्तव में 'राष्ट्रमाता' हैं।"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा कि इंदिरा गांधी ने एक मजबूत और प्रगतिशील भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खड़गे ने एक्स पर किये पोस्ट में लिखा, "अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व, अनूठी कार्यशैली और दूरदर्शिता से मजबूत और प्रगतिशील भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री और हमारी आदर्श इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।"

इनके अलावा भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी सहित अन्य युवा कार्यकर्ताओं ने भी शक्ति स्थल पर जाकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

19 नवंबर 1917 को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर जन्मी इंदिरा गांधी ने जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर 1984 को अपनी हत्या तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था।

टॅग्स :राहुल गांधीइंदिरा गाँधीसोनिया गाँधीकांग्रेसवरुण गांधीमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज