लाइव न्यूज़ :

फ्लाइट के उड़ान भरने से कुछ देर पहले नागपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो के पायलट का निधन, एयरलाइन ने कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 17, 2023 18:00 IST

उड़ान भरने से कुछ क्षण पहले गुरुवार को इंडिगो का एक पायलट नागपुर हवाई अड्डे के बोर्डिंग गेट पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। वह पुणे के लिए विमान उड़ाने वाला था।

Open in App
ठळक मुद्देकतर एयरवेज के एक वरिष्ठ पायलट की दोहा से दिल्ली जाने वाली उड़ान के दौरान मौत हो गई थी।हवा में पायलट के बीमार पड़ने के बाद फ्लाइट को दुबई डायवर्ट कर दिया गया।उन्होंने इससे पहले 2003 में स्पाइसजेट की उद्घाटन उड़ान का संचालन किया था।

नागपुर: उड़ान भरने से कुछ क्षण पहले गुरुवार को इंडिगो का एक पायलट नागपुर हवाई अड्डे के बोर्डिंग गेट पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। वह पुणे के लिए विमान उड़ाने वाला था। पायलट का नाम कैप्टन मनोज सुब्रमण्यम (40) बताया गया है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन ने एक बयान में कहा, "आज सुबह नागपुर में हमारे एक पायलट के निधन पर हमें दुख हुआ है। नागपुर हवाई अड्डे पर उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया। हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।"

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, पायलट ने बुधवार को सुबह 3 बजे से 7 बजे के बीच त्रिवेन्द्रम-पुणे-नागपुर सेक्टर में दो उड़ानें संचालित की थीं।

इससे एक दिन पहले कतर एयरवेज के एक वरिष्ठ पायलट की दोहा से दिल्ली जाने वाली उड़ान के दौरान मौत हो गई थी। हवा में पायलट के बीमार पड़ने के बाद फ्लाइट को दुबई डायवर्ट कर दिया गया। उन्होंने इससे पहले 2003 में स्पाइसजेट की उद्घाटन उड़ान का संचालन किया था।

टॅग्स :इंडिगोIndigo AirlinesDGCA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: महुआ मोइत्रा को फ्लाइट में देख यात्रियों ने लगाए 'चोर' के नारे, टीएमसी नेता ने लिया कड़ा एक्शन

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज