लाइव न्यूज़ :

इंडिगो की चंडीगढ़ से अहमदाबाद की फ्लाइट में जब मच गई अफरातफरी, लैंडिंग के कुछ सेकेंड बाद फिर उड़ गया हवाई जहाज, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: May 24, 2023 14:27 IST

इंडिगो की चंडीगढ़ से अहमदाबाद की सोमवार रात की फ्लाइट का अनुभव कई यात्रियों को डरा गया। फ्लाइट लैंडिंग के कुछ सेकेंड बाद फिर से उड़ गया और करीब 20 मिनट बाद दोबारा उतरा।

Open in App

अहमदाबाद: चंडीगढ़ से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान के यात्रियों में सोमवार रात उस समय दहशत फैस गई जब उनका विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रनवे से संपर्क बनाने के कुछ ही सेकेंड बाद अचानक फिर ऊपर आसमान में उड़ गया। यह घटना रात 9:15 बजे एक नियमित लैंडिंग के दौरान घटी। यात्री अप्रत्याशित टचडाउन-टेकऑफ़ के क्रम से चौंक गए और अफरातफरी का माहौल बन गया।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार फ्लाइट 6E 6056 में यात्रियों में शामिल वड़ोदरा के रहने वाले डॉ. नील ठक्कर ने कहा कि हम घबरा गए क्योंकि किसी को समझ नहीं आया कि क्या हुआ है। उन्होंने कहा, 'विमान लगभग 8.45 बजे नीचे उतरना शुरू हुआ, लेकिन जैसे ही इसके पहिए जमीन को छूए पायलट ने अचानक उसे ऊपर खींच लिया और हवाई जहाज एक बार फिर हवा में उड़ गई।' 

ठक्कर ने बताया कि दोबारा लैंड करने से पहले प्लेन करीब 20 मिनट तक हवा में रहा। यात्री ने यह भी बताया कि इस अप्रत्याशित कदम से 100 से अधिक यात्रियों की जान जोखिम में आ गई थी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने एयरलाइन, डीजीसीए और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक ईमेल भेजा है।

ठक्कर ने अपने ईमेल में उल्लेख किया है कि उन्होंने लैंडिंग के बाद पर घटना के संबंध में स्पष्टीकरण के लिए पायलट से संपर्क किया था। उन्होंने कहा, 'पायलट जगदीप सिंह ने जवाब दिया कि यह एक नियमित संचार समस्या है और एयरलाइन के पास विमान को उतारने के लिए एटीसी की मंजूरी नहीं थी।'

ठक्कर ने इस पर सवाल किया कि अगर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने मंजूरी नहीं दी होती तो विमान पहले कैसे उतर गया था। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस के ड्यूटी मैनेजर से संपर्क किया, जिन्होंने उन्हें जांच शुरू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को एक ईमेल भेजने की सलाह दी। ठक्कर ने मामले में पूरी जांच किए जाने की उम्मीद जताई है।

टॅग्स :इंडिगोDGCAIndigo Airlines
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: महुआ मोइत्रा को फ्लाइट में देख यात्रियों ने लगाए 'चोर' के नारे, टीएमसी नेता ने लिया कड़ा एक्शन

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज