लाइव न्यूज़ :

कनाडा में 23 साल की भारतीय छात्रा को चाकू से गोदा, विदेश मंत्री ने अधिकारियों से कहा- परिवार के लिये वीजा की करें व्यवस्था

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 24, 2020 18:54 IST

तमिलनाडु की रहने वाली 23 वर्षीय छात्रा मारपीट के दौरान उसकी गर्दन पर आरोपी ने चाकू से वार किया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई है। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से ट्रॉमा सेंटर भेजा, उसकी सर्जरी की गई है। बताया जा रहा है कि ट्रामा सेंटर में छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा के टोरंटो में एक अज्ञात हमलावर ने एक 23 वर्षीय भारतीय छात्रा पर चाकू से हमला किया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से टोरंटो हमले में घायल भारतीय छात्रा के परिवार के लिये वीजा की व्यवस्था करने को कहा। 

कनाडा के टोरंटो में एक अज्ञात हमलावर ने एक 23 वर्षीय भारतीय छात्रा पर चाकू से हमला किया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई है। इसके बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से टोरंटो हमले में घायल भारतीय छात्रा के परिवार के लिये वीजा की व्यवस्था करने को कहा। 

विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने ट्वीट में कहा, 'कनाडा के टोरंटो में एक भारतीय छात्रा राचेल एल्बर्ट पर गंभीर हमले की जानकारी से काफी स्तब्ध हूं । विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से उनके परिवार के लिये वीजा की व्यवस्था करने को कहा है । परिवार के सदस्य तत्काल +91 9873983884 पर सम्पर्क कर सकते हैं।' 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, तमिलनाडु की रहने वाली 23 वर्षीय छात्रा मारपीट के दौरान उसकी गर्दन पर आरोपी ने चाकू से वार किया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई है। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से ट्रॉमा सेंटर भेजा, उसकी सर्जरी की गई है। बताया जा रहा है कि ट्रामा सेंटर में छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।

टोरंटो पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि संदिग्ध एशिया का मालूम पड़ता है और वह पांच फुट-नौ इंच या फिर पांच फुट-ग्यारह इंच के बीच है। पुलिस ऑपरेशंस ने एक फोन नंबर ट्वीट किया है, जिस पर केस से संबंधित जानकारी शेयर की जा सकती है। 

टॅग्स :कनाडासुब्रह्मण्यम जयशंकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिलजीत दोसांझ ने कनाडा का शो बीच में रोका, खालिस्तान समर्थक विरोध पर दी प्रतिक्रिया, VIDEO

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज