लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से चली सप्तक्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस के एसी थ्री बोगी में जमकर मारपीट, चले लात-घूंसे, जानिए क्या था पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: November 2, 2020 11:55 IST

Indian Railways News: दिल्ली से बिहार जा रही सप्तक्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना मोतिहारी में हुई। बाद में ट्रेन के मुजफ्फरपुर पहुंचने पर मामले को शांत कराया जा सका।

Open in App
ठळक मुद्देसप्तक्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस के एसी थ्री बोगी में मारपीट और हंगामाट्रेन के मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद आरपीएफ- जीआरपी के हस्तक्षेप से मामला शांत हो सका

दिल्ली से बिहार की ओर से रवाना हुई सप्तक्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस में रविवार को एक बोगी में उस समय अफरातफरी बच गई जब पारिवारिक विवाद के कारण मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान बोगी में खूब हाइवोल्टेज ड्रामा हुआ।

इससे यात्र करने वाले अन्य लोगों को भी काफी परेशानी हुई। झगड़े की शुरुआत मोतिहारी से शुरू हुई और मोतीपुर तक मारपीट जारी रहा। बाद में ट्रेन के मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद आरपीएफ- जीआरपी के हस्तक्षेप से मामला शांत हो सका।

रेलवे बोर्ड को ट्वीट के बाद मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार ये लड़ाई दो आपसी रिश्तेदारों के बीच की थी। दरअसल, ट्रेन से मां, बेटी और बेटा ब्रह्मापुरा आ रहे थे। वे नोएडा में रहते हैं। इनकी एसी थ्री बोगी की सीट थी। ट्रेन जैसे ही मोतिहारी पहुंची, एक महिला रिश्तेदार दो-तीन लोगों के साथ ट्रेन में चढ़ गई और दिल्ली से आ रहे इनलोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। 

इसी मारपीट के दौरान दिल्ली से आ रही महिला के बेटे के आंख और सिर में चोट लगी। आसपास के लोगों ने इस दौरान मामला शांत कराने की कोशिश की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

इसके बाद बेटे ने रेलवे बोर्ड को ट्वीट कर दिया। शिकायत मिलते ही रेलवे बोर्ड से लेकर मुजफ्फरपुर जंक्शन तक हड़कंप मच गया। ट्रेन जब मुजफ्फरपुर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने बोगी को घेर लिया और पूरा हाल जाना।

दोनों परिवार दूर के रिश्तेदार

पूछताछ में ये पता चला कि दोनों आपस में दूर के रिश्तेदार हैं। इसके बाद जीआरपी ने पीड़ित परिवार से एफआईआर दर्ज कराने को कहा। हालांकि परिवार ने इससे मना कर दिया। इसके बाद आपसी बातचीत से मामला शांत हो सका। मारपीट करने वालों में दो लोग मोतीपुर में ही उतर गए थे जबकि एक मुजफ्फरपुर तक आया।

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार