लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेनाः समुद्री क्षेत्र में युद्ध की तैयारी, पोत-रोधी मिसाइल से जहाज को किया नष्ट, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: October 23, 2020 14:46 IST

विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और कई युद्धपोतों, लड़ाकू हेलीकॉप्टरों, विमानों और नौसेना के अन्य उपकरणों को शामिल करने वाले एक व्यापक नौसेना अभ्यास के दौरान इस मिसाइल को ‘फ्रंटलाइन कोरवेट आईएनएस प्रबल’ से दागा गया।

Open in App
ठळक मुद्देअभ्यास में मिसाइल का निशाना ‘‘बेहद सटीक’’ था। भारतीय नौसेना ने इसका एक वीडियो शुक्रवार को जारी किया।प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि मिसाइल ने अपने लक्ष्य पर (एक पुराने जहाज पर) अपनी अधिकतम रेंज के साथ सटीकता से वार किया। ‘‘ भारतीय नौसेना के ‘फ्रंटलाइन कोरवेट आईएनएस प्रबल’ द्वारा दागी गई पोत विरोधी मिसाइल ने अपने लक्ष्य पर अधिकतम रेंज के साथ सटीकता से वार किया।’’

नई दिल्लीः भारत के रणनीतिक समुद्री क्षेत्र में नौसेना ने युद्ध के लिए अपनी तैयारियों का प्रदर्शन करते हुए एक पोत-रोधी मिसाइल से एक जहाज को नष्ट कर दिया।

 

अरब सागर में किए गए इस अभ्यास में मिसाइल का निशाना ‘‘बेहद सटीक’’ था। भारतीय नौसेना ने इसका एक वीडियो शुक्रवार को जारी किया। विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और कई युद्धपोतों, लड़ाकू हेलीकॉप्टरों, विमानों और नौसेना के अन्य उपकरणों को शामिल करने वाले एक व्यापक नौसेना अभ्यास के दौरान इस मिसाइल को ‘फ्रंटलाइन कोरवेट आईएनएस प्रबल’ से दागा गया।

भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि मिसाइल ने अपने लक्ष्य पर (एक पुराने जहाज पर) अपनी अधिकतम रेंज के साथ सटीकता से वार किया। उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय नौसेना के ‘फ्रंटलाइन कोरवेट आईएनएस प्रबल’ द्वारा दागी गई पोत विरोधी मिसाइल ने अपने लक्ष्य पर अधिकतम रेंज के साथ सटीकता से वार किया।’’

भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने नौसेना के ‘कैरियर बैटल ग्रुप’ के चुनिंदा अधिकारियों को आईएनएस विक्रमादित्य से किये गए एक प्रसारण के माध्यम से संबोधित किया था और बल की युद्धक तैयारियों की समीक्षा की थी। अधिकारियों ने कहा कि एडमिरल सिंह ने अपने संबोधन में पिछले कुछ महीनों के दौरान नौसेना द्वारा युद्धक तैयारियों को चरम पर रखने के लिए बल की सराहना की थी।

टॅग्स :नेवीआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसइंडियन एयर फोर्सभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत'एयर पॉवर को मजबूत बनाने में आत्मनिर्भरता और कुशल रखरखाव अहम' : मेंटेनेंस कमांड के प्रमुख एयर मार्शल यल्ला उमेश का कथन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज