लाइव न्यूज़ :

हज यात्रा 2022: इस साल हज पर जा सकेंगे भारतीय हज यात्री, 79,237 का कोटा तय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2022 20:28 IST

इस साल भारतीय नागरिक हज यात्रा कर सकेंगे, हालांकि कोविड संबंधी नियमों के चलते उसने हज कोटे को सीमित करके 79,237 कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल 65 साल से कम उम्र के लोग ही हज यात्रा कर सकेंगेकेंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- हज के लिए तैयारियां पूरी

नई दिल्ली: सऊदी अरब की सरकार ने भारत को सूचित किया है कि इस साल भारतीय नागरिक हज यात्रा कर सकेंगे, हालांकि कोविड संबंधी नियमों के चलते उसने हज कोटे को सीमित करके 79,237 कर दिया है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब की सरकार ने भारतीय पक्ष को बताया कि इस साल 65 साल से कम उम्र के लोग ही हज यात्रा कर सकेंगे। 

अधिकारियों के मुताबिक, हज 2022 के लिए भारत का हज कोटा 79,237 हज यात्रियों का तय किया गया है। इसमें से 56,601 हज यात्री भारतीय हज समिति के माध्यम से हज पर जाएंगे तो 22,636 हज यात्री निजी टूर ऑपरेटर के जरिए जाएंगे। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हज के लिए तैयारियां पूरी हैं और हज ड्यूटी पर तैनात होने वाले लोगों के साक्षात्कार का काम भी पूरा हो गया है। 

अधिकारियों ने बताया कि सऊदी अरब सरकार की ओर से तय नियमों के मुताबिक, हज यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच कराना और टीके की दोनों खुराक लेना जरूरी है। इस बार दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ, अहमदाबाद, बेंगलुरू, श्रीनगर, गुवाहाटी और कोच्चि के तौर पर 10 प्रस्थान स्थल (इम्बारकेशन प्वाइंट) तय किए हैं। पहले 21 प्रस्थान स्थल होते थे। 

कोरोना महामारी के मद्देनजर सऊदी अरब की ओर से सिर्फ स्थानीय लोगों को सीमित संख्या में हज की अनुमति दिए जाने के कारण पिछले साल भारतीय हज यात्री हज यात्रा पर नहीं जा सके थे। दो साल के अंतराल के बाद भारतीय हज यात्री हज पर जा सकेंगे। 

साल 2020 में भी कोरोना महामारी के कारण सऊदी सरकार ने दूसरे देशों से आग्रह किया था कि वे अपने हज यात्रियों को नहीं भेजें, जिस कारण भारत से हज यात्री नहीं जा सके थे। सामान्य दिनों में भारतीय हज समिति और निजी टूर ऑपरेटरों के जरिए हर साल करीब दो लाख लोग भारत से हज यात्रा पर जाते हैं।

टॅग्स :हज यात्राभारतमुख्तार अब्बास नक़वी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज