लाइव न्यूज़ :

भारत और फिलीपीन की नौसेना ने युद्धाभ्यास किया

By भाषा | Updated: August 23, 2021 20:52 IST

Open in App

भारत और फिलीपीन की नौसेना ने सोमवार को पश्चिमी फिलीपीन सागर में युद्धाभ्यास किया जो अहम जलमार्ग में उनके बढ़ते सामरिक सहयोग को प्रतिबंबित करता है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना की ओर से निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस रणविजय और निर्देशित मिसाइल पोत आईएनएस कोरा ने हिस्सा लिया जबकि फिलीपीन नौसेना का प्रतिनिधित्व उसके फ्रीगेट बीआरपी एंतोनियो लुना ने किया। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया, ‘‘ भारतीय नौसेना के दो पोत, आईएनएस रणविजय और आईएनएस कोरा पश्चिम प्रशांस सागर की तैनाती पर हैं और फिलीपीन की नौसेना के पोत बीआरपी एंतोनियो लुना के साथ सोमवार को पश्चिम फिलीपीन सागर में युद्धाभ्यास किया।’’ उन्होंने बताया, ‘‘ संयुक्त रूप से किए गए युद्धाभ्यास में कई सामरिक रणनीतियों का अभ्यास किया गया और इसमें शामिल दोनों नौसेनाओं के पोत समुद्र में चले अभियान से प्राप्त पारस्परिकता से संतुष्ट हैं।’’ गौरतलब है कि नौसेना के पोत साझेदार देशों के साथ समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से पश्चिमी प्रशांत सागर में तैनात हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

भारतकौन हैं काम्या कार्तिकेयन?, 18 साल में रचा इतिहास

भारतविजय की लहरों पर सवार भारतीय नौसेना

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र