लाइव न्यूज़ :

भारत ने माल्या-ललित मोदी को लेकर ब्रिटेन से मदद मांगी, नीरव की जानकारी के लिए भी लगाई गुहार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 31, 2018 08:55 IST

देश का पैसा लेकर विजय माल्या और ललित मोदी और नीरव मोदी विदेश भाग गए हैं। भारत की ओर से उनको भगोड़ा भी करार दिया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मई: देश का पैसा लेकर विजय माल्या और ललित मोदी और नीरव मोदी विदेश भाग गए हैं। भारत की ओर से उनको भगोड़ा भी करार दिया गया है। ऐसे में अब भारत ने ब्रिटेन से  विजय माल्या और ललित मोदी के प्रत्यर्पण को लेकर मदद मांगी।

यह भी पढ़ें : देश को हजारों करोड़ का चूना लगाने वाले 5 भगोड़े, इनकी 'घर वापसी' नहीं करा सकी मोदी सरकार

खबर के मुताबिक दिल्ली में भारत-ब्रिटेन की तीसरी दौर की वार्ता में बुधवार (30 मई) को नीरव मोदी की लोकेशन के बारे में भी जानकारी मांगी गई है। भारत की ओर से ब्रिटेन की सरकार से कहा गया है कि उनके यहां  कश्मीर या खालिस्तान अलगाववादियों को भारत के खिलाफ किसी भी गतिविधि में इस्तेमाल न करने दी जाए।

 खबर के अनुसार भारत ने करीब 20 वॉन्टेड लोगों के प्रत्यर्पण के लिए मदद मांगी है।दो घंटे चली इस बैठक में भारत की ओर से देश के वॉन्टेड लोगों के प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन की मदद मांगी है। देश की तरफ से कहा गया है कि हमारी प्रक्रिया जारी है, सभी को पता है कि हमारी सक्रियता के कारण माल्या को वहां की कोर्ट में जाना पड़ा। 

इस दौरान माल्या, ललित मोदी और नीरव मोदी के मुद्दों पर बात हुई है। इतना ही ही नहीं ब्रिटेन से भारत की ओर से क्रिकेट बुकी संजीव कपूर और 16 अन्य अपराधियों के प्रत्यर्पण के लिए भी मदद मांगी गई है।

यह भी पढ़ें: PNB घोटालाः नीरव मोदी के खिलाफ ED ने दायर की 12 हजार पन्नों की चार्जशीट 

गौरबतल है कि बिजनेसमैन नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने पिछले दोनों पीएनबी में करीब 13000 करोड़ रुपए के घोटाले में आरोपी हैं। जबकि  विजय माल्या पर भारतीय बैंकों का लगभग 9000 करोड़ रुपए का लोन बकाया है। बाद में विजय 2 मार्च 2016 को लंदन भाग गए।

टॅग्स :ब्रिटेनइंडियानीरव मोदीललित मोदीविजय माल्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारत अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां