लाइव न्यूज़ :

भारत-बांग्लादेश के बीच संबंध किसी और रणनीतिक साझेदारी से अधिक गहरे: श्रृंगला

By भाषा | Updated: October 23, 2021 16:36 IST

Open in App

बेंगलुरु, 23 अक्टूबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शनिवार को कहा कि बांग्लादेश की आर्थिक प्रगति और समृद्धि के लिए भारत हमेशा एक साझेदार के तौर पर प्रतिबद्ध रहेगा और दोनों देशों के बीच संबंध किसी और रणनीतिक साझेदारी से अधिक गहरे हैं। श्रृंगला ने कहा, “भारत-बांग्लादेश के बीच इतने सालों में संबंध परिपक्व हुए हैं, भारतीय कूटनीति के दो स्तंभ- ‘पड़ोसी प्रथम’ और ‘पूर्व में काम करें’- बांग्लादेश से हमारे संबंधों में दिखाई देते हैं।”

यहां आयोजित भारतीय वायु सेना सम्मेलन में वीडियो सम्बोधन में उन्होंने कहा कि 50 साल पहले बांग्लादेश की स्वतंत्रता के दौरान जिन मूल्यों पर हम चले थे, आज भारत-बांग्लादेश के बीच संबंध उसी क्रम में आगे बढ़ रहे हैं।

श्रृंगला ने कहा, “मुक्तिजोद्धा (बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के सेनानी) आज भी दोनों देशों के बीच पुल का काम कर रहे हैं। दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच नियमित बातचीत हमारी साझा सुरक्षा चिंताओं को परिलक्षित करती है। भारत बांग्लादेश की आर्थिक प्रगति और समृद्धि तथा उनके सामाजिक चरित्र में एक साझेदार के रूप में प्रतिबद्ध है।”

विदेश सचिव यहां येलाहंका वायु सेना स्टेशन में आयोजित भारतीय वायु सेना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह सम्मेलन में 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में मिली जीत के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। बांग्लादेश का जन्म इस युद्ध में प्राप्त हुई विजय के बाद हुआ था। इस साल को ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है।

श्रृंगला ने कहा कि बांग्लादेश दक्षिण एशिया में भारत का सबसे बड़ा विकास और व्यावसायिक साझेदार है। उन्होंने कहा कि समग्र रूप में संपर्क रखना इस साझेदारी में सबसे अहम है। उन्होंने कहा, “आज भारत-बांग्लादेश संबंध किसी और रणनीतिक साझेदारी से अधिक गहरे हैं। यह दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों का एक रोल मॉडल है। बांग्लादेश की मुक्ति के दौरान जो दोस्ती, समझ और आपसी सम्मान बना था, वह आज भी इस रिश्ते के विभिन्न पक्षों में दिखाई देता है।”

बांग्लादेश की मुक्ति के दौरान घटित हुए मानवीय, राजनीतिक और कूटनीतिक घटनाक्रमों पर श्रृंगला ने कहा कि बलिदान और साहस के साझा इतिहास से आज भारत-बांग्लादेश के बीच नजदीकी और बहुपक्षीय साझेदारी विकसित हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?