लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव में तेजप्रताप यादव ने किया दावा, उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल 10 से 15 सीटें जीतेगी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 10, 2025 17:21 IST

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी इस बार 10 से 15 सीटें जीतकर बिहार की राजनीति में नया अध्याय लिखेगी।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच सभी पार्टी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद अब सबकी निगाहें दूसरे चरण की वोटिंग प्रतिशत पर है। विपक्ष का दावा है कि बिहार में इस बार बदलाव की आंधी हैं। वहीं सत्ता पक्ष का दावा है कि इस बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। वहीं जनसुराज के नेता भी अपनी पार्टी की जीत का दावा करते हैं। इसी बीच जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी इस बार 10 से 15 सीटें जीतकर बिहार की राजनीति में नया अध्याय लिखेगी।

मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम 10-15 सीटें जीतेंगे। जनता का रुझान हमारे पक्ष में है। हवा बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता केवल वादों पर नहीं बल्कि भरोसे और बदलाव पर वोट करेगी। उन्होंने कहा कि लोग अब पारंपरिक राजनीति से ऊब चुके हैं और नई सोच को अपनाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जनता मुद्दों से ज़्यादा भरोसे और बदलाव को प्राथमिकता दे रही है। इसलिए हमें पूरा विश्वास है कि हमारी पार्टी दो अंकों में सीटें जीतेगी। जब उनसे पूछा गया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी और एसआईआर को लेकर जो आरोप लगाए हैं क्या उससे चुनावी माहौल प्रभावित होगा तो तेज प्रताप ने पलटवार करते हुए कहा कि इन बयानों का कोई असर नहीं होगा, जनता सब जानती है। ऐसी बातें अब हवा नहीं बदल सकतीं। 

वहीं तेज प्रताप यादव से जब पूछा गया कि इस बार किसकी सरकार बनेगी तो तेज प्रताप यादव ने कहा कि देखते हैं क्या होता है। 14 नवंबर को पता चल जाएगा। नतीजे 14 तारीख को ही आएंगे। बता दें कि तेज प्रताप यादव विधानसभा चुनाव में महुआ सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनके पार्टी के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, तेज प्रताप यादव का यह बयान ऐसे समय आया है जब बिहार का चुनावी माहौल अपने चरम पर है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि उनके सीट-दावे और सुरक्षा को लेकर दिए गए बयानों ने उन्हें एक बार फिर चुनाव की सुर्खियों के केंद्र में ला दिया है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतLand-for-jobs-scam case: अदालत ने ज़मीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में तेज प्रताप यादव के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए

भारतLand for Job Case: दिल्ली पहुंचे लालू-राबड़ी, लैंड फॉर जॉब केस में होगी पेशी

भारतआपको लड्डू-मिठाई ही खाना है तो तेज प्रताप यादव जी के घर जाकर खा सकते हैं?, मंत्री लखेंद्र पासवान ने लालू यादव के बड़े बेटे को दी बधाई

भारत अधिक खबरें

भारतअधिकारियों के साथ बैठक, फाइलों पर हस्ताक्षर, सीएम बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, कहा- जनता की तकलीफ दूर करिए?

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें